Gujarat Draft Voter List 2025 जारी, वोटर लिस्ट में नाम ऐसे करें ऑनलाइन चेक, इस तारीख तक ही है आखिरी मौका
Gujarat Draft Voter List 2025: गुजरात में वोटरों के लिए बेहद अहम अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही दावा और आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी गई है।
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है या जानकारी गलत है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास 18 जनवरी 2026 तक का समय है। 18 जनवरी तक आपको अपने वोटर लिस्ट में सारे सुधार कर लेने हैं। ऐसे में आइए जानें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कैसे करें चेक, अगर नाम नहीं है तो ऑनलाइन कैसे उसे अपडेट करवाएं।

🟡 गुजरात वोटर लिस्ट: ऑनलाइन कैसे चेक करें नाम (Gujarat voter list name check)
- गुजरात के मतदाता CEO गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S06 पर जाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देख सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद 'Electoral Rolls' सेक्शन में जाकर साल 2026 का विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद जिलेवार जानकारी खुलेगी।
- वेबसाइट पर गुजरात के सभी 33 जिलों की सूची दी गई है।
- अपने जिले के सामने दिए गए 'Show' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट सामने आएगी।
- जिस क्षेत्र से आप वोटर हैं, उस पर क्लिक करते ही गूगल ड्राइव लिंक खुलेगा, जहां बूथ लेवल वोटर डेटा PDF फॉर्मेट में मिलेगा।
🟡 EPIC नंबर से कैसे करें सर्च? ( Gujarat EPIC number search)
अगर PDF में नाम ढूंढना मुश्किल लग रहा है, तो आप अपने वोटर आईडी यानी EPIC नंबर से भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए electorsalsearch पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov.in/ का इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां कुछ सेकंड में पूरी जानकारी मिल जाती है।
🟡 BLO रिपोर्ट में क्या होता है
हर बूथ की PDF में BLO की रिपोर्ट होती है। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, डुप्लीकेट या अनुपस्थित वोटरों का ब्योरा दिया जाता है। जिन नामों को हटाया गया है, उनके सामने हटाने की वजह भी दर्ज होती है।
🟡 18 जनवरी से पहले जरूर जांच लें नाम (Gujarat voter list last date)
चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि समय रहते अपनी जानकारी जांच लें। सही समय पर आपत्ति दर्ज कराने से न तो किसी योग्य वोटर का नाम छूटेगा और न ही गलत नाम लिस्ट में रहेंगे। वोट का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए यह एक जरूरी कदम है।
🟡 क्यों जारी हुई गुजरात ड्राफ्ट वोटर लिस्ट?
चुनाव आयोग ने नवंबर में देश के नौ राज्यों में SIR का दूसरा चरण शुरू किया था, जिसमें गुजरात भी शामिल था। इस दौरान घर-घर सत्यापन कराया गया और BLO रिपोर्ट तैयार की गई। इसी आधार पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है, ताकि गलतियों को समय रहते सुधारा जा सके।
इस बार के रिवीजन में सामने आया है कि करीब 40 लाख लोग स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। अहमदाबाद और सूरत जैसे औद्योगिक शहरों से बड़ी संख्या में पलायन हुआ है। अगर आपने कोरोना काल में पता बदला और अपडेट नहीं कराया, तो संभव है आपका नाम पुरानी जगह से हट गया हो।












Click it and Unblock the Notifications