गुजरात सरकार ने बाढ़ पीडि़तों को दिए पांच करोड़
अहमदाबाद। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की ओर से जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में राहत पहुंचाने के मकसद से पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने एक लाख फूड पैकेट्स भी जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर पहुंचाने की घोषणा की है।
Guj tries to do its bit for ppl of J&K; an aid of Rs 5 crore from CM relief fund. Also,1 lac food packets will be sent daily to the affected
— Anandiben Patel (@anandibenpatel) September 9, 2014 इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भी पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री की ओर से भी राज्य के लिए 1,000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने की घोषणा की गई है।
आनंदीबेन पटेल ने एक ट्वीट कर बाढ़ में फंसे लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी जाहिर की हैं। उन्होंने लिखा है कि संकट की इस घड़ी में वह जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी हैं।
Guj tries to do its bit for ppl of J&K; an aid of Rs 5 crore from CM relief fund. Also,1 lac food packets will be sent daily to the affected
— Anandiben Patel (@anandibenpatel) September 9, 2014 











Click it and Unblock the Notifications