गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने लड़कों को कहा 'रिजेक्टेड माल'

गत दिन आनंदीबेन पटेल सूरत के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के प्रवेश के दौरान कार्याक्रम में पहुंची थी। यहां बच्चों को संबोधित किए जाने के दौरान आनंदीबेन ने कहा कि लड़के तो रिजेक्टेड माल की तरह हो गए हैं कोई उन्हें पसंद ही कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आनंदीबेन की इस फिसली जुबान की वजह सीधे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पूछ सकते हैं।
सूरत के खरवाशा इलाके की महानगर पालिका संचालित स्कुल में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मासूम छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का भाषण भी रखा गया। मासूम बच्चे और उनके अभिभावकों की भीड़ के बीच मुख्यमंत्री शिक्षा विषय पर बोलते-बोलते कम होती लड़कियों की आबादी पर बोलने लगीं पर मुख्यमंत्री ने लड़कियों की कम होती आबादी पर टिप्पणी की और कहा आनेवाले पांच-सात साल के बाद लड़कियों की कम आबादी उनके ही फायदे में होंगी, लड़कियां अनपढ़-गंवार लड़कों को नापसंद कर सकेंगी मानो रिजेक्टेड माल की तरह।
आनंदी बेन पटेल ने कहा, "यहाँ बेटिया आ के बोल गई, आपको कही लगा के लड़कियां पीछे है, लगा कही पीछे है, लडकिया आगे है और अब ऐसा वक्त आ रहा है मैं देख रही हुं पांच या सात साल बाद लड़कियां यानी हमारे लिए तो अच्छा, लडकियों की आबादी कम हो तो सिलेक्शन करने में दिक्कत नहीं होगी। जिसके बाद लड़कों के लिए सवाल उठेगा। आज की पढ़ी लिखी लड़की तैयार हो कर अपना परफॉर्मेंस देगी तब मेला-घेला, कमजोर लडको को पसंद ही नहीं करेगी। एक तो लड़कियां कम है वैसे में वे रिजेक्टेड माल को पसंद नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications