बीजेपी महिला सांसद के ठुमकों पर नोटों की बारिश, 30 सेकेंड में लुटा दिए गये 3 करोड़

अहमदाबाद। नरेन्द्र मोदी गृह राज्य गुजरात यूं तो विकास कार्यों को लेकर अकसर चर्चा में रहता है मगर इस बार चर्चा का विषय बहुत ही खास है। राज्य के जामनगर की भाजपा सांसद पूनम बेन माडम ने एक धार्मिक कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाये। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि माडम के ठुमकों पर नोटों की इस कदर बससात हुई कि रुपयों का पहाड़ बन गया।

Gujarat BJP MP showers cash, says it’s donation

जी हां महज 30 सेकेंड में 3 करोड़ रुपये लुटा दिए गये। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद सांसद ने दलील दी है कि इन पैसों का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूनम बेन माडम ने सोमनाथ में अहीर समाज के कार्यक्रम में आए कलाकारों पर मेहरबान हो गयी।

उन्होंने उनपर पैसा लुटाना शुरु कर दिया। देखते ही देखते थोड़ी देर के लिए माडम भी कलाकारों के साथ डांस करने लगीं। तो फिर क्या था नोटों की ऐसी बरसात शुरु हो गई कि लगभग 3 करोड़ रुपये जमा हो गये। यह पूरा माजरा महज 30 मिनट का था। जब इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आया तो राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

अब गुजरात कांग्रेस बीजेपी सांसद पर निशाना साध रही है। इसपर पूनम का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों में नोट बरसाए जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है ऐसा पहले भी होता रहा है। जमा की गई रकम का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जाएगा। पूनम का कहना है कि यह पैसा बांटने जैसा नहीं है। यह अभिवादन जैसा है। यह सौराष्ट्र की 100 साल पुरानी परंपरा है।' पूनम ने दावा किया कि इस समारोह में एक पूर्व विधायक सहित कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+