बच्चों की फील्ड ट्रिप में मस्जिद से भड़का बजरंग दल, धमकी के बाद स्कूल ने कैंसिल किया प्लान

गुजरात में बजरंग दल की ओर से स्कूल के प्रिंसिपल को धमकी दी गई है। धमकी के बाद किंडरगार्टन के बच्चों की फील्ड ट्रिप कैंसिल करनी पड़ी है। बच्चों को मस्जिद ले जाने की योजना थी। gujarat bajrang dal dps kg class field trip

वडोदरा, 03 अगस्त : बजरंग दल के स्वयंसेवकों ने एक स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात बच्चों की फील्ड ट्रिप पर आपत्ति जताई। स्वयंसेवकों की ओर से कहा गया कि बच्चों को फील्ड ट्रिप में मस्जिद नहीं ले जाया सकता। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया, स्वयंसेवकों ने KG कक्षा के बच्चों की मस्जिद वाली फील्ड ट्रिप कैंसिल नहीं करने पर आंदोलन की "चेतावनी" दी। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि किसी अभिभावक की ओर से कोई शिकायत या आपत्ति नहीं मिली है।

gujarat bajrang dal dps

स्कूल को गंभीर परिणाम भुगतने की चुनौती
खबरों के मुताबिक वडोदरा में एक निजी स्कूल ने किंडरगार्टन (KG) के बच्चों के लिए शहर की एक मस्जिद में फील्ड ट्रिप की योजना बनाई थी। मंगलवार को बजरंग दल के विरोध के बाद यात्रा रद्द कर दी गई। बजरंग दल के स्वयंसेवकों ने दावा किया कि उन्हें माता-पिता से "शिकायतें मिली" हैं। स्वयंसेवक स्कूल पहुंचे और बच्चों को मस्जिद ले जाने पर स्कूल प्रबंधन को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

आंदोलन की चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा के कलाली इलाके के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने पहले भी बच्चों को शहर के एक मंदिर में का दौरा कराया था। स्कूल प्रबंधन ने इस सप्ताह वैल्यूज के बारे में जागरुक करने के लिए फील्ड ट्रिप के हिस्से के रूप में किंडरगार्टन के बच्चों को एक मस्जिद में ले जाने की योजना बनाई थी। हालांकि, मंगलवार को बजरंग दल के स्वयंसेवक परिसर में पहुंचे और राम धुन के नारे लगाते हुए धरना दिया। बाद में, उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात की और मस्जिद की फील्ड ट्रिप को रद्द नहीं करने पर आंदोलन की "चेतावनी" दी।

शिक्षा और धर्म को मिलाना जरूरी नहीं
वडोदरा में बजरंग दल के अध्यक्ष केतन त्रिवेदी ने कहा, "हमने स्कूल के प्रिंसिपल से कहा है कि मस्जिद की इस फील्ड ट्रिप को रद्द करना चाहिए। शिक्षा के साथ धर्म को मिलाने की कोई जरूरत नहीं है। वे छोटे बच्चों को मस्जिदों में ले जाने के बजाय पूजा स्थलों को दिखाने के लिए आभासी तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। हमने यह कहकर प्राचार्य पर छोड़ दिया है कि वह विचार करें। क्या वह नहीं चाहते कि उनके स्कूल को धर्म के नाम पर बदनाम न किया जाए... हमें माता-पिता से शिकायतें मिली हैं और इसलिए हम यहां आए हैं।" उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को मस्जिद में ले जाया गया तो बजरंग दल आंदोलन करेगा।

प्रिसिंपल का बयान, सभी फील्ड ट्रिप रद्द
इस मामले में डीपीएस कलाली के प्रधानाचार्य एके सिन्हा ने बताया कि उन्होंने विरोध करने वाले समूह के स्वयंसेवकों से मुलाकात की थी और छात्रों की सुरक्षा स्कूल की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। सिन्हा ने कहा, अगस्त के महीने में स्कूल द्वारा आयोजित सभी फील्ड ट्रिप रद्द कर दिए गए हैं।

मंदिर-मस्जिद के अलावा इन जगहों की भी यात्रा
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक स्कूल ने पिछले हफ्ते माता-पिता को एक सहमति फॉर्म भरने को कहा था। बच्चों को शहर की एक मस्जिद में जाने के लिए स्वैच्छिक अनुमति मांगी गई थी। स्कूल ने कहा कि सभी अभिभावक जो अपने बच्चों को फील्ड ट्रिप पर भेजना चाहते थे, उन्होंने सहमति में फॉर्म भरकर वापस किए थे। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक किसी भी माता-पिता से कोई शिकायत या आपत्ति नहीं मिली है क्योंकि यह माता-पिता की च्वाइस है कि वह बच्चों को फील्ड ट्रिप पर भेजना चाहते हैं या नहीं। स्कूल की तरफ से सभी माता-पिता को शैक्षणिक वर्ष के दौरान बच्चों के लिए नियोजित क्षेत्र की यात्राओं की एक अग्रिम सूची रूप से सौंपी गई है। इसमें धार्मिक पूजा स्थलों के दौरे में मंदिर, मस्जिद के अलावा चर्च की यात्रा भी शामिल है। फील्ड ट्रिप के हिस्से में बैंक, बेकरी और किराने की दुकान का दौरा भी शामिल है।

पूजा स्थल की यात्रा में कुछ भी गलत नहीं
बजरंग दल की धमकी के बीच किंडरगार्टन में पढ़ने वाले एक छात्र के माता-पिता ने कहा, लगभग सभी माता-पिता ने स्वेच्छा से सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर किए थे। हम सभी उत्सुक थे कि बच्चों को दुनिया को जानने और सीखने का मौका मिलेगा। हमें स्कूल में पूजा स्थल की यात्रा की योजना बनाने में कुछ भी गलत नहीं लगता, चाहे वह कोई भी जगह हो। उन्होंने कहा कि बच्चे पहले जब किसी मंदिर में जाते थे तो खुश होते थे और इसी तरह इस यात्रा में उन्हें किसी अन्य पूजा स्थल के बारे में पता चलता था। अभिभावकों के मुताबिक कुछ फ्रिंज समूह उन मुद्दों पर विरोध कर रहे हैं जो केवल माता-पिता और स्कूल के बीच होने चाहिए, यह बहुत निराशाजनक है।

माता-पिता पर बच्चों पर दबाव नहीं था
किंडरगार्टन के एक छात्र के एक अन्य माता-पिता ने कहा, "मेरी बेटी इस यात्रा के लिए बहुत उत्साहित थी और हम उसे एक मस्जिद के बारे में भी बता रहे थे क्योंकि वह पहले कभी मस्जिद में नहीं गई। उन्होंने कहा, यह केवल एक फील्ड ट्रिप है और माता-पिता के रूप में हमने इसका समर्थन करना चुना है। स्कूल जो बच्चों को सद्भाव और एकता के मूल्य सिखाने की कोशिश कर रहा है। माता-पिता पर बच्चों को किसी गतिविधि या फील्ड ट्रिप पर भेजने का कोई दबाव नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+