गुजरात स्पीकर ने बाबा साहब और पीएम मोदी को बताया ब्राह्मण
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी अपनने बयान को लेकर विवादों में हैं। त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना बाबा भीमराव अंबेडकर से कर डाली है। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा भीमराव अंबेडकर को ब्राह्मण बताते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ओबीसी जाति के थे और उन्हें ऋषि संदीपनी ने भगवान बनाया था। त्रिवेदी ने यह बयान उस वक्त दिया जब वह गांधीनगर में विशाल ब्राह्मण बिजनेस समिट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण बुद्धिमान होते हैं और पीएम मोदी व अंबेडकर बुद्धिमान हैं।

ब्राह्मण सत्ता के भूखे नहीं
त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी सत्ता के भूखे नहीं रहे और उन्होंने कई राजाओं की सफलता दिलाई है, जिसमे चंद्रगुप्त मौर्य से लेकर भगवान राम और भगवान कृष्ण भी शामिल हैं। ब्राह्मणों ने भगवान को बनाया है और मैंने हमेशा यह कहा है कि भगवान राम क्षत्रिय थे। लेकिन ऋषियों व मुनियों ने उन्हें भगवान बनाया। गोकुल के चरवाहों को आज हम ओबीसी के रूप में जानते हैं, जिन्होंने इस ओबीसी को भगवान बनाया। संदीपनी ऋषि ने ही उन्हें भगवान बनाया था। उन्होंने भगवान कृष्ण को ओबीसी बताते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने संस्कृत भाषा को संरक्षित रखा है।
चंद्रगुप्त को ब्राह्मण ने दी थी सलाह
स्पीकर ने कहा कि भगवान व्यास मत्स्यकन्या के बेटे थे और ब्राह्मण ने भगवान बनाया था। गौरतलब है कि राजेंद्र त्रिवेदी भाजपा ने भाजपा के टिकट पर पिछले वर्ष गुजरात विधानसभा का चुनाव वड़ोदरा से जीता था और इसके बाद त्रिवेदी को मुख्यमंत्री विजय रूपानी व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में विधानसभा स्पीकर की शपथ दिलाई गई थी। त्रिवेदी ने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य को चाणक्य ने सलाह दी थी। बावजूद इसके ब्राह्मण समुदाय ने राजा बनाए, भगवान बनाए लेकिन कभी भी सत्ता के भूखे नहीं थे।
उबलते दूध की मलाई हैं ब्राह्मण
त्रिवेदी ने ब्राह्मणों तुलना उबलते दूध से जमने वाली नरम मलाई से करते हुए कहा कि ब्राह्मण उस मलाई की तरह से होते हैं जो बर्तन में उबलने के बाद उपर चिपक जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बुद्धिमान है वह ब्राह्मण है। मुझे यह कहने में कोई संदेह नहीं है कि बाबा साहब ब्राह्मण हैं। ऐसे में किसी भी बुद्धिमान व्यक्ति को ब्राह्मण कहने में कोई हिचकिचाहत नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications