गुजरात चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुजरात चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Gujarat Assembly elections date: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों और कार्यक्रम के ऐलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। गुजरात में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त होने वाला है।

Gujarat Assembly elections 2022

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म होने लाला है। इससे पहले, 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी।

हिमाचल प्रदेश में चुनाव एक ही चरण में 12 नवंबर होंगे। वहीं 08 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के लिए मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखते हुए साफ संकेत दिया है कि गुजरात के लिए भी वोटों की गिनती 8 दिसंबर को हो सकती है।

बता दें कि 2017 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में, दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव कम से कम 1998, 2007 और 2012 में एक साथ हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+