Gujarat Assembly Elections: 9 बजे तक की बड़ी बातें, रुझानों में भाजपा को बहुमत

गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी, ये कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। विधानसभा चुनाव 2017 में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 182 विधानसभा सीटों के गुजरात में पिछले 22 सालों से भाजपा का शासन रहा है लेकिन इस बार के परिणाम किसके हक में होंगे, ये कहना मुश्किल है।

अहमदाबाद। गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी, ये कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। विधानसभा चुनाव 2017 में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 182 विधानसभा सीटों के गुजरात में पिछले 22 सालों से भाजपा का शासन रहा है लेकिन इस बार के परिणाम किसके हक में होंगे, ये कहना मुश्किल है। रिजल्ट आने के बाद ही ये साफ होगा कि भाजपा फिर सत्ता में आती है कि राहुल गांधी का प्रचार काम आएगा।

Gujarat Assembly Election Poll Results 2017

9 बजे तक की बड़ी बातें-

* लगभग 100 सीटों पर आया रुझान, भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

* राजकोट पश्चिम की सीट से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रुझानों में आगे चल रहे हैं।

* मेहसाणा सीट से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी आगे चल रहे हैं।

* दलित आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा जिग्नेश मेवाणी वडगाम सीट से आगे चल रहे हैं।

* सेंट्रल और साउथ गुजरात में भाजपा आगे। टक्कर देने में आसपास भी नहीं कांग्रेस।

* 61 सीटों में भाजपा आगे, 50 सीटों पर कांग्रेस आगे।

* सौराष्ट्र में काम किया पटेल फैक्टर। कांग्रेस रुझानों में आगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+