गुजरात चुनाव: हार्दिक को झटका, करीबी केतन ने थामा BJP का झंडा
केतन पटेल एक वक्त में हार्दिक पटेल का साया माना जाते थे। आरक्षण आंदोलन के दौरान वो हार्दिक के इर्द-गिर्द नजर आते थे।
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात चुनावों से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बीजेपी के चक्रव्यूह में फंसते जा रहे हैं। बीजेपी उन्हें हर ओर से घेरने की पूरी कोशिश कर रही है और पाटीदार समुदाय को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में हार्दिक को बड़ा झटका लगा है।हार्दिक के पूर्व सहयोगी केतन पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले पाटीदार आंदोलन अनामत समिति 'पीएएएस' नेता चिराग पटेल भी हार्दिक का दामन छोड़ते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में ही 15 पाटीदार नेताओं को टिकट दिया है। इसके अलावा ओबीसी नेताओं पर भी दांव खेला है।
केतन पटेल एक वक्त में हार्दिक पटेल का साया माना जाते थे। आरक्षण आंदोलन के दौरान वो हार्दिक के इर्द-गिर्द नजर आते थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। केतन पर राजद्रोह का मामला दर्ज था। जिसके बाद वो हार्दिक के खिलाफ गवाह भी बने। अब उनके हाथ में बीजेपी का झंडा होगा। इससे पहले हार्दिक के बेहद करीबी रेशमा पटेल और वरुण पटेल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। इन नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद हार्दिक पर पटेल समाज के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया था। इन दोनों के अलावा चिराग पटेल और महेश पटेल भी पाटीदारों को छोड़ सत्ताधारी बीजेपी के साथ जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications