क्या दादी इंदिरा गांधी की राह पर चले राहुल गांधी, पहनने लगे रुद्राक्ष की माला?
नई दिल्ली। क्या कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने रूद्राक्ष की माला पहनना शुरू कर दी है? यह सवाल राहुल गांधी की संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद उठा। सफेद कुर्ता-पजामा में राहुल की गर्दन पर ओर रूद्राक्ष की माला को देखा जा सकता है जब उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी रुद्राक्ष की माला भी पहनती थीं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें जगन्नाथ मंदिर से रुद्राक्ष की माला मिली होगी जहां प्रार्थना करने के बाद राहुल और पुजारी दिलीप दास एक कमरे में गए थे। कमरे में मीडिया के जाने की मनाही थी। गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के दौरान मंदिर-मंदिर जा रहे राहुल को भारतीय जनता पार्टी की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करते हुए राहुल विभिन्न मंदिरों का दौरा कर रहे हैं।

भाजपा मंदिर यात्रा पर राहुल को निशाना बना रही है और इसे हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राजनीतिक कदम के रूप में बता रही है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि "गुजरात चुनाव में दो चीजें हुई हैं:पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोलने लगे और राहुल मंदिरों की यात्रा करने लगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों सोमनाथ मंदिर में कथित तौर पर गैर हिन्दू रजिस्टर में नाम सामने आने के बाद राहुल गांधी ने बाकयदा प्रेस वार्ता कर बताया था कि वो और उनका परिवार शिवभक्त है।


Click it and Unblock the Notifications
