गुजरात में महज 47 सीटों तक सिमट जाएगी कांग्रेस, ओपिनियन पोल का दावा

गुजरात विघानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाऊ- वीएमआर ने भी एक सर्वे किया है। इस सर्वे में भी बीजेपी की बल्ले- बल्ले है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 111 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है।

Recommended Video

    Gujarat Assembly Elections Opinion Poll: पांचवी बार सरकार बनाने की तैयारी में BJP । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नए सर्वे में गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लगातार छठी बार जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल करने का अनुमान जताया गया है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले न्यूज नेशन ने सर्व में सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) को 182 सीटों में 131-141 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ 37 से 47 सीटों के बीच सिमटती दिख रही है। वहीं इंडिया टीवी-वीएमआर (वोटर्समूड रिसर्च) के फाइनल ओपिनियन पोल में विधानसभा की कुल 182 सीटों में से बीजेपी के खाते में 111 सीटें जाने का अनुमान है जबकि मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस को 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

    टाइम्स नाऊ के सर्वे में बीजेपी को 111 सीटें

    टाइम्स नाऊ के सर्वे में बीजेपी को 111 सीटें

    गुजरात विघानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाऊ- वीएमआर ने भी एक सर्वे किया है। इस सर्वे में भी बीजेपी की बल्ले- बल्ले है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 111 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में करीब 68 सीटें जाने का दावा किया गया है। टाइम्स नाऊ के सर्वे के मुताबिक बीजेपी के वोट शेटर में 3 प्रतिशत की कमी आ रही है वहीं कांग्रेस के शेयर में 1 प्रतिशत का इजाफा हो रहा है।

    इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में बीजेपी को 116 सीटें

    इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में बीजेपी को 116 सीटें

    इंडिया टीवी-वीएमआर के ओपिनियन पोल के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को 106 से 116 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 63 से 73 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो ओपिनयन पोल के मुताबिक बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, कांग्रेस को 40 फीसदी जबकि अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 116 सीटें मिली थी, कांग्रेस को 60 और अन्य को 6 सीटें प्राप्त हुई थी।

    बीजेपी को कुल मतों का 49% वोट मिलता हुआ दिख रहा है

    बीजेपी को कुल मतों का 49% वोट मिलता हुआ दिख रहा है

    न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक 182 विधानसभा सीटों में किए गए सर्वे के अनुसार इस बार के चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को कुल मतों का 49% वोट मिलता हुआ दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी को 37% वोट मिलने की संभावना है। इन दोनों प्रमुख पार्टियों के अलावा अन्य पार्टियों को 14 फीसदी वोट मिल सकता है।

    गुजरात चुनाव 2017 में सबसे बड़ा मुद्दा क्या?

    गुजरात चुनाव 2017 में सबसे बड़ा मुद्दा क्या?

    न्यूज नेशन के सर्वे में गुजरात के 31% लोगों ने विकास के मुद्दे को अहम बताया है, जिस पर वो वोट करेंगे। वहीं जीएसटी को 9% लोग मुद्दा बना रहे हैं। पाटीदार आरक्षण को 7% लोगों ने चुनावी मुद्दा माना है और 7% लोगों ने महंगाई के मुद्दे पर वोट करने जा रहे हैं। गुजरात के सिर्फ 13% लोगों ने माना है कि जीएसटी और नोटबंदी से बीजेपी पर असर करने वाला है, वहीं 20% लोगों ने कहा कि इससे बीजेपी को फायदा होने वाला है। 47 फीसदी का मानना है कि इस चुनाव में जीएसटी/नोटबंदी से बीजेपी पर कोई असर नहीं होगा। 20 फीसदी लोग इस पर अपनी राय नहीं मान पाए।

    18 दिसंबर को आएगा फैसला

    18 दिसंबर को आएगा फैसला

    आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने है। 9 दिसंबर को पहले चरण के तहत 19 जिलों में मतदान होंगे। वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण के तहत 14 जिलों में वोट डाले जाएंगे। 18 दिसंबर को मतगणना होगी और फैसला हो जाएगा कि गुजरात की गद्दी पर कौन बैठेगा। गौरतलब है कि गुजरात में 4.3 करोड़ मतदाता है जो 182 सीटों पर प्रत्‍याशियों के भविष्‍य का फैसला करेंगे। कुल 50 हजार 128 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्‍न कराया जाएगा। चुनाव लड़ रहे प्रत्‍याशियों के लिए अधिकतम खर्च सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+