गुजरात: अक्षरधाम मंदिर पर हमले का आरोपी 15 साल बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार
आपको बता दें कि 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने अक्षरधाम मंदिर आतंकवादी हमले के छह आरोपियों को बरी कर दिया था। सभी करीब 11 साल से जेल में बंद थे।
नई दिल्ली। गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमले के एक आरोपी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी अजमेरी अब्दुल राशिद को गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपेन भद्रन ने बताया कि पक्की सूचना के आधार पर सऊदी अरब के रियाद से कुवैत एयरलाइन्स की एक उड़ान के जरिए यहां पहुंचे अब्दुल रशीद अजमेरी को उनकी टीम ने हवाई अड्डे से पकड़ लिया। अक्षरधाम मंदिर पर 2002 में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 33 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गये थे।

आपको बता दें कि 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने अक्षरधाम मंदिर आतंकवादी हमले के छह आरोपियों को बरी कर दिया था। सभी करीब 11 साल से जेल में बंद थे। 2006 में पोटा की अदालत ने सभी 6 आरोपियों को सजा सुनाई थी। जिसे 2010 में हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा था।
अजमेरी गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आगजनी के बाद 2002 के फरवरी मार्च में भडके गुजरात दंगों का बदला लेने की नीयत से अक्षरधाम मंदिर पर किए गए हमले के फरार साजिशकर्ताओं में से एक था। वह इस प्रकरण में निचली अदालत से सजायाफ्ता एक पूर्व आरोपी का भाई है और उसी से मिलने के लिए आया था।












Click it and Unblock the Notifications