गुजरात: अंबाजी के तिरसुलिया घाट में भयानक सड़क हादसा, 9 की मौत
गांधी नगर: गुजरात के अंबाजी के तिरसुलिया घाट के पास भयानक सड़क हादसे की खबर है। इस सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि तिरसुलिया घाट के पास अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इस वजह से सड़क हादसा हुआ।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जानकारी के मुताबिक जीप में कुल 25 लोग सवार थे। सभी लोग 51 शक्तिपीठ में से एक अंबाजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक घटना बनासकांठा जिले की त्रिशुलिया गांव के पास हुई। यहां एक जीप का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद जीप चालक ने संतुलन खो दिया और जीप अनियत्रिंत होकर में खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को निकालने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। अभी मृतक लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायल दांता सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications