गुजरात के जामनगर में दरिंदगी, 15 साल की लड़की को नींद की गोली देकर गैंगरेप

गुजरात के जामनगर में 15 साल की लड़की को नींद की गोली देकर गैंगरेप

नई दिल्ली। गुजरात के जामनगर में एक 15 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जामनगर के महादेव नगर में 15 साल की लड़की को चार लोगों ने नींद की गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये मामला 28 सितंबर का है। जामनगर पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को पीड़िता किसी काम से बाहर गई थी। तभी चार लोगों ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। चारों आरोपियों को ड्रग्स एडिक्ट बताया गया है।

rape in gujarat, गुजरात में रेप, जामनगर में रेप, गुजरात, जामनगर, रेप, गैंगरेप, Gujarat, gangrape, Jamnagar

गुजरात के महीसागर जिले के संतरामपुर कस्बे में भी रेप का मामला सामने आया है। रविवर को ही इसमें भी दो गिरफ्तारियां हुई हैं। यहां 35 वर्षीय एक महिला को धमकी दे कर पिछले 15 दिनों में दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार उससे बलात्कार किया। संतरामपुर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेप की घटना को लेकर गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने रविवार को सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, गुजरात के जामनगर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। महिला उत्पीड़न और बलात्कार के मामलों में भी गुजरात आगे है। केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर खडा करने को विकास नहीं कहते। देश को सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन भी चाहिए। नरेंद्र मोदी अब तो कुछ बोलिए।

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आए हैं। इनमें हाथरस का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां एक 19 साल की लड़की को कथित तौर पर खेत में चार युवकों ने गैंगरेप करने करने के बाद बुरी तरह से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। अब गुजरात में रेप किए जाने के ये दो मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+