आखिर सुष्मिता सेन किसके साथ बोल्ड अंदाज में कर रही हैं वर्कआउट,कहीं ये वो तो नहीं?
मुंबई। ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, हाल ही में वो रोहमल के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा गई थीं, हालांकि सुष्मिता ने इस बारे में खुलकर कुछ कहा नहीं है लेकिन एक बार फिर से सुष्मिता इसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है,जिसके पीछे कारण है उनकी बोल्ड वर्कआउट वो तस्वीर, जो उन्होंने खुद ही शेयर की है।

सुष्मिता की वर्कआउट फोटो चर्चा में, लिखा-वो लंबा और मैं बुद्धिमान
तस्वीर में सुष्मिता सेन एक हॉट पुरुष के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं, फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वह यंगर और टॉलर है, मैं वाइजर और टफ हूं, एक दम परफेक्ट, उसे भी डिसिप्लिन बहुत पसंद है...हैंड ऑन... हैंडस्टैंड, सुष्मिता के साथ दिखने वाले ये युवा रोहमन ही माने जा रहे हैं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रोहमन और सुष्मिता रिलेशनशिप में?
यही नहीं रोहमन को सुष्मिता के साथ हाल ही में मुंबई फैशन वीक में भी देखा गया था, इससे पहले भी रोहमन और सुष्मिता एयरपोर्ट पर कई बार स्पॉट हुए है। लोगों का कहना है कि सुष्मिता सेन अब रोहमन संग अपने रिलेशन को उजागर करने में हिचक नहीं रही हैं।

सुष्मिता 42 की और रोहमन 27 के
बता दें कि सुष्मिता अपनी गोद ली हुई बेटिंयां अलीशाह और रिनी के साथ रहती हैं और अभी तक अविवाहित हैं। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र में फासला 15 साल का है। रोहमन भी मॉडल हैं।

इन लोगों के साथ जुड़ा नाम
गौरतलब है कि इससे पहले सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications