Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म अभिनेता महेश के बैंक खाते फ्रीज, 18.5 लाख का टैक्स ना चुकाने पर GST विभाग ने की कार्रवाई

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से टैक्स से जुड़े मामलों में फंसे दक्षिण भारतीय कलाकार महेश बाबू की मुसीबते अब और बढ़ गई हैं। गुरुवार को जीएसटी विभाग ने उनका बैंक अकॉउंट फ्रीज कर दिया। दरअसल हैदराबाद जीएसटी कमीश्नरी द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार महेश बाबू ने साल 2007-08 के दौरान सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। इस दौरान वे ब्रांड एम्बेस्डर भी रहे और उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया।

gst department freezes the bank accounts of mahesh babu as he did not paid the service tax

रिलीज के अनुसार उन्होंने कुल 18.5 लाख रुपयों का जरूरी टैक्स नहीं भरा है। ऐसे में जीएसटी विभाग ने टैक्स, इंटरेस्ट और पेनाल्टी समेत 73.4 लाख रुपये वसूलने के लिए उनके एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक अकॉउंट को फ्रीज कर दिया है। जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने पर भी महेश बाबू को किसी तरह की राहत नहीं मिली है।

विभाग के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हमने महेश बाबू के अकॉउंट को फ्रीज कर पैसा लेना शुरु कर दिया है। हमने अबतक उनके एक्सिस बैंक अकॉउंट से 42 लाख रुपये ले लिए हैं जबकि आईसीआईसीआई से अभी पैसा लेना बाकी है। उन्होंने कहा कि जबतक सारी बकाया रकम नहीं वसूली जाती महेश बाबू अपने खातों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Googled Celebrity 2018: मोदी-सलमान को नहीं लोगों ने सबसे ज्यादा सनी लियोन को खोजा, जानिए कुछ दिलचस्प बातें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+