रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान हो सकते हैं सस्ते, 10 नवंबर को मिलेगी खुशखबरी!

जीएसटी परिषद की इस सप्ताह होने वाली बैठक में सामान्य इस्तेमाल की कई वस्तुओं पर टैक्स की दर घटाने पर विचार होगा।

नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की इस सप्ताह होने वाली बैठक में सामान्य इस्तेमाल की कई वस्तुओं पर टैक्स की दर घटाने पर विचार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में हाथ से बने फर्नीचर, प्लास्टिक उत्पादों तथा शैंपू जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान पर जीएसटी दरों में कटौती पर विचार किया जाएगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक 10 नवंबर को होनी है।

GST Council headed by Finance Minister Arun Jaitley to consider slashing GST on common use goods

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि कई सामान्य इस्तेमाल की वस्तुओं पर 28% की जीएसटी दर को कम करने पर विचार होगा। लघु एवं मझोले उपक्रमों को राहत के लिए समिति उन क्षेत्रों में कर दरों को तर्कसंगत बनाने पर काम करेगी जहां जीएसटी के लागू होने के बाद टैक्स की दर बढ़ गई है। पहले की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था (इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम) में इन पर उत्पाद शुल्क की दर की छूट थी या इन पर निचली दर से वैट लगता था।

एक अधिकारी ने कहा कि 28% के स्लैब वाली वस्तुओं पर टैक्स दरों को तर्कसंगत किया जाएगा। ज्यादातर रोजमर्रा इस्तेमाल की वस्तुओं पर कर की दर को घटाकर 18% किया जा सकता है। इसके अलावा फर्नीचर, इलेक्ट्रिक स्विच, प्लास्टिक पाइप पर भी कर दरों की समीक्षा की जा सकती है। जीएसटी में सभी तरह के फर्नीचर पर 28% कर लगाया गया है। जीएसटी परिषद में सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। परिषद पहले ही 100 से अधिक वस्तुओं पर दरों को तर्कसंगत कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+