चीनी पर सेस लगाने की तैयारी में सरकार, इतने रुपए तक बढ़ जाएंगे दाम
नई दिल्ली। दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में कई रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाए जाने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीनी पर सरकार तीन रुपए तक सेस लगा सकती है। सरकार यह कदम देश भर के गन्ना उत्पादकों के फंसे 19,000 करोड़ रुपये देने के लिए उठा रही है। सूत्रों के मुताबिक ये सेस चीनी कंपनियों पर लगाया जाएगा। इसके जरिए करीब 1540 करोड़ रुपए का फंड बनाएगी, जिससे गन्ना किसानों का बकाया चुकाया जाएगा।

अभी चीनी पर 5 फीसदी जीएसटी लगती है। इस कदम से चीनी महंगी हो सकती है। साथ ही इथेनॉल पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया जा सकता है। इसके सरकार को हर साल 350 करोड़ का घाटा होने की संभावना है। जीएसटी काउंसिल की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली मीटिंग में इस फैसले पर विचार किया जाएगा।
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की अध्यक्षता वाली इस काउंसिल में जीएसटी रिटर्न आसान करने और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर छूट जैसे पर बातचीत होगी। अंदाजा लाया जा रहा है कि सरकार इनमें सुधार करने वाली है। माना जा रहा है कि जिन राज्यों में गन्ने की पैदावार नहीं होती, वे राज्य शुगर सेस का विरोध कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले एक साल में चीनी के दामों खासी गिरावट देखने को मिली थी। अप्रैल 2017 में शुगर का रेट 4790 रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन अब अप्रैल 2018 में 3900 रुपये रह गया है।
इस समय गन्ने का समर्थन मूल्य 350 रुपए प्रति कुंटल है। जिससे शुगर मिलों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications