Gross Direct Tax Collections : 24.58 फीसद अधिक टैक्स कलेक्शन, सरकारी खजाने में आए 12.31 लाख करोड़

वित्त वर्ष 2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 24.58 प्रतिशत बढ़ा। कुल 14.71 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन हुआ है। रिफंड घटाने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा।

Gross Direct Tax Collections

वित्त वर्ष 2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (Gross Direct Tax Collections) 24.58 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल कुल 14.71 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष (FY23) में 10 जनवरी तक 24.58 प्रतिशत बढ़कर 14.71 लाख करोड़ रुपये हो गया।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, 10 जनवरी, 2023 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के अस्थायी आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। रिफंड को समायोजित करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए संग्रह से 19 प्रतिशत अधिक है।

Gross Direct Tax Collections

Recommended Video

    GST Council की बैठक में कई अहम फैसले, किसी सामान पर नया Tax नहीं लगाने का फैसला | वनइंडिया हिंदी

    सकल कर संग्रह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 25 फीसद बढ़ा। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने कहा कि शुद्ध संग्रह वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमान का 86.68 प्रतिशत है।

    सकल कर संग्रह के मामले में कॉर्पोरेट आयकर (CIT) से संग्रह 19.72 प्रतिशत बढ़ा, जबकि व्यक्तिगत आयकर (PIT) में 30.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 1 अप्रैल, 2022 से 10 जनवरी, 2023 के दौरान 2.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड की तुलना में ये 58.74 प्रतिशत अधिक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+