Manipur: ICIC बैंक और कांगला फूड में मिला ग्रेनेड, जबरन वसूली का संदेह
Manipur News: मणिपुर में दो ग्रेनेड बरामद किए गए है। यह ग्रेनेड इंफाल पश्चिम के सिंगजामेई मयंगबाम लेईकाई में आईसीआईसीआई बैंक और दूसरा बिष्णुपुर जिले के नांबोल में कंगला फूड्स के पास मिले है। दोनों जगह ग्रेनेड ऐसे समय मिले हैं, जब मणिपुर सरकार जबरन वसूली से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, इंफाल पश्चिम के आईसीआईसीआई बैंक शाखा के मुख्य गेट पर बनी सीढ़ियों के पास एक ग्रेनेड मिला। जिसकी सूचना बैंक कर्मियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिंगजामई पुलिस स्टेशन के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।

यह घटना बुधवार 11 दिसंबर की सुबह 8 बजे की है। पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास जॉगर्स को बम मिला। इसका लीवर गायब था, इसलिए हमने स्थिति को संभालने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया। उन्होंने सुबह 10 बजे तक ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से बरामद कर लिया।
इस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो बैंक के पास मिले विस्फोटक उपकरण की पहचान अत्यधिक विस्फोटक नंबर 36 हैंड ग्रेनेड के रूप में की गई है। हालांकि, इसे लगाने वालों की पहचान और उनका उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों को संदेह है कि इसमें जबरन वसूली से संबंधित हो सकता है।
इस बीच, बिष्णुपुर जिले के नांबोल में कंगला फूड्स में एक और बम मिला, जिसके साथ एक चेतावनी नोट भी चिपका हुआ था। नोट में दिए गए फोन नंबर पर 24 घंटे के भीतर संपर्क करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही, उसपर लिखा था कि यह मैनेजर के लिए आखिरी चेतावनी है। बम को भी सुरक्षित तरीके से बरामद कर लिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications