द ग्रेट खली पर टूटा दुखों का पहाड़, कई दिनों से बीमार मां का निधन
चंडीगढ़, 21 जून: पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जहां रविवार को उनकी मां तंडी देवी का निधन हो गया। वो लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती थीं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी उम्र 75 साल के आसपास थी। ऐसे में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हो गई।

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक पहलवान खली की मां का लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में कई अंग खराब होने के कारण निधन हो गया। उन्हें पिछले दो साल से सांस संबंधित दिक्कत थी। इससे पहले उनका जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, फिर वहां से उन्हें लुधियाना शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया, जिस पर गुरुवार को डॉक्टरों ने उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर डाल दिया। तीन दिन बाद यानी रविवार को अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में खली के पैतृक गांव धीरैना में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भारत में बिताते हैं ज्यादा वक्त
वैसे बहुत कम ही लोग जानते हैं कि द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। उन्होंने 2000 में कुश्ती के मैदान में कदम रखा। इसके बाद वो 2006 से 2014 तक WWE में नजर आए। जिस वजह से ज्यादातर देश से बाहर ही रहते थे। WWE छोड़ने के बाद वो भारत में ही पूरा वक्त बिताने लगे। मौजूदा वक्त में वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने चार हॉलीवुड और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications