क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से कहीं गुना रईस है ढाई साल का ये बच्चा, जानिए कौन है

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति एक ढाई साल के बच्चे से भी कम है। पोते देवांश के सामने उनकी संपत्ति कहीं नहीं टिकती। उनके बेटे और आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री लोकेश नायडू ने अपने परिवार की संपत्ति का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि उनके घर में सभी के पास कितनी संपत्ति है।

Google Oneindia News

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति एक ढाई साल के बच्चे से भी कम है। ढाई साल के देवांश के सामने उनकी संपत्ति कहीं नहीं टिकती। उनके बेटे और आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री लोकेश नायडू ने अपने परिवार की संपत्ति का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि उनके घर में सभी के पास कितनी संपत्ति है। इस ब्यौरे के बाद सामने आया कि चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति इस बच्चे से भी कम है। और ये बच्चा और कोई नहीं, उनका खुद का पोता है।

Chandrababu Naidu

संपत्ति के इस ब्यौरे में बताया गया है कि ढाई साल के देवांश के पास कुल 11.54 करोड़ की संपत्ति है। इसमें हैदराबाद में घर और कई फिक्स डिपॉजिट भी शामिल हैं। वहीं उनके दादा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास 2.5 करोड़ की संपत्ति है। लोकेश नायडू ने बताया कि ये संपत्ति मार्केट वैल्यू के हिसाब से बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि नायडू परिवार का हेरिटेज फूड्स का अपना बिजनेस है जिसे उनकी मां संभालती है। उनके खुद के पास 2.53 करोड़ की संपत्ति और एक अंबैस्डर कार है। वहीं उनकी मां के पास 46.31 करोड़ की संपत्ति है। नायडू परिवार ने लगातार 7वें साल अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा मीडिया में दिया है। उन्होंने इसी बहाने विधानसभा में विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस के चीफ जगनमोहन रेड्डी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न जाने क्यों वो अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं देते।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, पुरुष अकेले व्यभिचार का दोषी कैसे? महिला पर भी चले मुकदमा

Comments
English summary
Grandson of Andhra Pradesh CM Nara Chandrababu Naidu, Devansh has more property than him.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X