96 साल के समलैंगिक दादा जी!
साल के 67 साल बीत जाने के बाद 95 साल के शख्स ने किया बड़ा खुलासा, ख़ुद के समलैंगिक होने की घोषणा की घोषणा।
67 साल से शादीशुदा एक वृद्ध ने 95 साल की उम्र में ख़ुद के समलैंगिक होने की घोषणा की.
रोमान नाम के इस शख़्स ने साढ़े तीन मिनट के एक इंटरव्यू में यह बात कही कि उन्होंने पिछले साल ख़ुद की असलियत पहली बार अपने परिवार वालों को बताई.
उस वक्त वो 95 के थे. अब वे 96 साल के हैं. इतने सालों के बाद दुनिया के सामने यूं अपनी असली पहचान ज़ाहिर करना उनके लिए इतना आसान भी नहीं था.
उनका एक पूरा बसा-बसाया परिवार है. उन्होंने यू ट्यूब के लिए वीडियो बनाने वाले डेवी वैवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने अपने समलैंगिक होने की बात मानी थी तब उनकी शादी को 67 साल हो चुके थे.
उनके दो बच्चे हैं और एक पोता है. लेकिन उनको देखकर लगता है कि वाकई में शायद ख़ुद के बारे में सच कहने की कोई उम्र नहीं होती.
दो समलैंगिकों की चिट्ठी एक दूसरे को
डेवी वैवी ने बीबीसी को बताया कि वो रोमान के पोते ब्रैंडन ग्रॉस के ज़रिए उनसे मिले थे. डेवी कहते हैं, "मैं उस वक़्त लॉस एंजेल्स में था और उनकी कहानी मुझे काफ़ी दिलचस्प लगी."
'जन्मजात' समलैंगिक
लेकिन वो क्या वजह थी जिसकी वजह से रोमान ने अपनी असलियत दुनिया को बताने में इतना समय लगा दिया?
उन्होंने डेवी वैवी को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है, "मैं दुनिया को अपने बारे में बताना चाहता था. मैं तो पांच साल की उम्र से अपने सेक्स रुझान के बारे में जानता था."
समलैंगिकता जुड़ी तो क्या-क्या टूटेगा?
परिवार के लोगों ने जब जाना तो फिर उनकी क्या प्रतिक्रिया हुई.
इस पर वो कहते हैं, "मैंने सीधे-सीधे उनसे कहा कि मैं एक समलैंगिक ही जन्मा था और ताउम्र एक समलैंगिक ही था. मैंने उन्हें अपनी ज़िंदगी की त्रासदी के बारे में बताया. फिर वे समझ सके कि मेरे साथ वाकई में क्या हुआ."
जब डेवी वैवी ने उनसे पूछा कि क्या वो अब ही अपने लिए किसी ब्वायफ्रेंड का इंतज़ार कर रहे हैं तो वे झेंप गए.
और अपना चेहरा छुपाते हुए कहा, "हां." यह जवाब देते हुए वे डेव से नज़रे चुराते हैं. डेव फिर उनसे पूछते हैं, "आप किस तरह का ब्वॉयफ्रेंड चाहते हैं. उन्हें कैसा दिखना चाहिए?"
इस पर रोमान का जवाब था, "मैं इसकी परवाह नहीं करता. मैं चेहरा नहीं देखता. मैं तो दिल देखता हूं जिसके प्रति झुकाव हो. जो दिल के जज़्बातों को समझता हो."
"मैं चाहता हूं कि जब मैं सोऊं तो कोई मेरे पास हो. उसके साथ होने का कोई और मतलब ना हो बल्कि सिर्फ़ मेरा ख़्याल रखे, मेरी परवाह करे."
समलैंगिक शादी की सुविधाओं पर सवाल
डेवी वैवी कहते हैं, "रोमान की कहानी जितनी भावुकता से भरी हुई है उतनी ही जटिल भी है. आप रोमान की पत्नी के जज़्बातों के बारे में भी सोच सकते हैं. उन दोनों ने एक-दूसरे को बिना किसी संदेह के प्यार किया और अपने सेक्स जीवन को भी जिया. लेकिन मैं नहीं जानता कि क्या रोमान के समलैंगिक होने के बावजूद यह सब हो पाया."
रोमान के पोते ब्रैंडन अपने दादा जी के जीवन की जटिलता, उनकी शादी और प्यार के ऊपर एक फ़िल्म "ऑन माई वे आउट" नाम से बना रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications