50 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, केंद्र सरकार ने GPF की ब्याज दर बढ़ाई
नई दिल्ली। केंद्र की सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) पर मिलने वाले ब्याज दर में 0.4 फीसद इजाफा कर इसे 8 फीसद कर दिया है। नई दरें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए लागू हो जाएंगी। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू मानी जाएंगी। बता दें कि इससे पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीपीएफ पर ब्याज दर 7.6 फीसदी थी। यह लोक भविष्य निधि योजना में जमा धन पर देय ब्याज के ही बराबर है। जीपीएफ की नई दर केंद्रीय कर्मियों, रेलवे और डिफेंस कर्मचारियों के लिए लागू होगी।

जीपीएफ पर 8% की दर से ब्याज मिलेगा
आर्थिक मामलों के विभाग ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2018-2019 के दौरान सामान्य भविष्य निधि और अन्य समान फंड के ग्राहकों को 1 अक्टूबर 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक जमा पर 8% की दर से ब्याज मिलेगा। छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद जीपीएफ की ब्याज दर बढ़ना तय थी। क्योंकि उस पर अन्य योजनाओं से कम ब्याज मिल रहा था।

नई दरें 1 अक्टूबर से लागू मानी जाएंगी
पिछले महीने सरकार ने घोषणा की थी कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए एनएससी और पीपीएफ सहित छोटी बचत पर ब्याज दर को 0.4 पर्सेंटेज पॉइंट के साथ बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले महीने पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरें 0.40% तक बढ़ाई थीं। इस बढ़ोत्तरी के बाद सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 8.5% और पीपीएफ पर 8% हो गई।। एक साल, द्विवर्षीय और त्रिवर्षीय टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 30 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया गया है।

क्या होता है GPF
जीपीएफ खाता सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है। इसमें जमा पैसा रिटायरमेंट के वक्त सरकारी कर्मचारी को मिल जाता है। इस पर टैक्स नहीं लगता। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कर्मचारी को अपनी सैलरी का एक हिस्सा जीपीएफ में जमा करना होता है। अगर कर्मचारी को लोन की जरूरत होती है तो इस खाते से लोन लिया जा सकता है। इस लोन पर कोई ब्याज नहीं लगता। कर्मचारी जितनी बार चाहे, इस अकाउंट से लोन ले सकता है। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी ये अकाउंट नहीं खुलवा सकते हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications