XE वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं, INSACOG नजर बनाए हुए हैं: सूत्र
नई दिल्ली, 09 अप्रैल: देश में कोरोना के नए वेरिएंट एक्सई को लेकर अब काफी चर्चा हो रही है। मुंबई में इस नए वेरिएंट का संभावित पहला केस आने की बात सामने आई थी। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि, नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। सूत्रों ने शनिवार को कहा कि इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (INSACOG) देश में एक्सई कोविड वेरिएंट के मामलों पर नजर रख रहा है,घबराने की कोई बात नहीं है।

सूत्रों ने बताया, जब तक इस सिक्वेंस के वायरस को सत्यापित नहीं किया जाता है, हम इस पर टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। हमें यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि यह अलग है या नहीं। गुजरात में एक्सई वैरिएंट का एक मामला सामने आया था, जिसकी पुष्टि गुजरात में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की थी। गुजरात सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कहा कि, हम महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारों के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि, जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने नमूने में म्यूटेशन पाया इसलिए जीनोम अनुक्रमण की आवश्यकता है जिसके बाद नमूनों को कोलकाता भेजा गया जहां उन्होंने सैंपल में एक्सई संस्करण की पुष्टि की है। हमें पुष्टि मिल गई है। उन्होंने आगे बताया कि संक्रमण के लिए सकारात्मक पाए गए व्यक्ति ने महाराष्ट्र से गुजरात के वडोदरा की यात्रा की थी।
मुंबई से वडोदरा की यात्रा करने वाला 66 वर्षीय व्यक्ति एक निजी होटल में ठहरा था। उसमें कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए और उन्होंने रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन वह सड़क मार्ग से वापस मुंबई चला गया। हमने उस शख्स के संपर्क में आए तीन व्यक्तियों का पता लगाया है और उन सभी का परीक्षण नकारात्मक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि नया वेरिएंट बीए.1 और बीए.2 से अधिक संक्रामक है।
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के प्रमुख डॉ सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि यूके में, जहां एक्सई वेरिएंट की पुष्टि की गई थी, कोविड -19 की घटनाएं अधिक हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की दर कम है। श में, कोविड -19 मामले कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में 1,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं, यहां तक कि अमेरिका और यूके जैसे देशों में भी मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications