किसानों के साथ बैठक के बाद बोले तोमर- कृषि कानून और MSP पर नहीं बनी बात, 4 जनवरी को फिर मीटिंग

नई दिल्‍ली। किसान संगठनों और सरकार के बीच सातवें दौर की बैठक खत्म हो गई है। ये बैठक करीब पांच घंटे तक चली। अगली बैठक 4 जनवरी को होगी। किसान नेता के मुताबिक सरकार ने पराली अध्यादेश और बिजली बिल वापस लेने का भरोसा दिया है। किसानों के साथ बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार और किसानों में चार में से दो मुद्दों पर सहमति बनी है।

Recommended Video

    Farmers Protest Update : किसान और सरकार की एक और बैठक बेनतीजा, इन पर नहीं बनी बात | वनइंडिया हिंदी
    किसान संगठनों और सरकार के बीच सातवें दौर की बैठक खत्म हो गई है। ये बैठक करीब पांच घंटे तक चली। अगली बैठक 4 जनव


    उन्होंने कहा कि पराली-बिजली बिल और पर्यावरण संबंधि अध्यादेश पर सहमति बनी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगी। तोमर ने कहा, "दिल्ली में सर्द मौसम को देखते हुए मैंने किसान नेताओं से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घर भेजने का अनुरोध किया है। अगले दौर की वार्ता 4 जनवरी को होगी। आज की बातचीत बेहद सकारात्मक माहौल में हुई।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान-सरकार के बीच 50 फीसदी सहमति बन गई है। किसानों के लिए सम्मान और संवेदना है। आशा है कि किसान और सरकार में सहमति बनेगी। समिति बनाने के लिए सरकार पहले दिन से तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+