फर्जी कंपनियों के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 2.26 लाख रजिस्ट्रेशन रद्द
नई दिल्ली। फर्जी कंपनियों के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स ने 2.26 लाख कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इन तमाम कंपनियों को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से हटा दिया गया है और इनके रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया है। सरकार की ओर से इन तमाम कंपनियों के खिलाफ यह कार्रवाई वर्ष 2018-19 के सत्र में की गई है। फर्जी कंपनियों के खिलाफ सरकार की यह कार्रवाई इस वर्ष भी जारी रहेगी।

फर्जी कंपनियों के खिलाफ सरकार के इस एक्शन को अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। सरकार की यह कार्रवाई इस वर्ष भी जारी रहेगी और इस वर्ष 2.2 लाख कंपनियों के रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जाएगा। पिछले वर्ष भी सरकार ने फर्जी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications