अब हर पते के लिए होगा डिजिटल एड्रेस कोड, जानें आपको इससे कितना होगा फायदा
नई दिल्ली, 01 नवंबर: आप रोजाना ऑनलाइन समान, पार्सल आदि मंगवाते हैं, लेकिन डिलिवरी करने वाले को घर खोजने में हमेशा दिक्कत होती है। अब इस समस्या से निपटने के लिए डाक विभाग एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा, जिसका नाम डिजिटल एड्रेस कोड यानी DAC है। ये देश के हर पते पर दिया जाएगा। इससे समान डिलिवरी के अलावा प्रॉपर्टी टैक्स भरने में भी आसानी होगी।

दरअसल डिजिटल एड्रेस कोड किसी घर का यूनीक एड्रेस आइडेंटिटी होगा। ये ठीक उसी तरह से होगा, जैसे हर शख्स का आधार होता है। एक बार इसको हर पते के लिए दे दिया जाएगा। उसके बाद कोई भी शख्स क्यूआर कोड या फिर टाइप करके अपना पता किसी कंपनी को दे सकता है। खास बात तो ये है कि इसे बकायदा डिजिटल मैप पर देखा भी जा सकेगा, जिस वजह से एकदम सटीक एड्रेस पर लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। घरों के अलावा ऑफिस, ऊंची बिल्डिंग, अपार्टमेंट आदि के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी।
इसके लिए ट्रेन्ड कर्मचारी लोगों के घरों तक जाएंगे। इसके बाद उनके पते के लिए अलग-अलग आइडेंटिफिकेशन तैयार होगा। बाद में अड्रेस को जियोस्पेशिलय कोऑर्डिनेट्स के साथ लिंक कर दिया जाएगा। फिर आपको एक डिजिटल एड्रेस कोड मिलेगा। इसमें गली, मोहल्ले आदि का नाम नहीं रहेगा, बल्कि इसमें नंबर और अक्षर के साथ कोड रहेंगे, जिसके जरिए पहचान की जाएगी। आधार की तरह ये स्थायी कोड होगा। इसे बदला नहीं जा सकता है।
ये भी फायदे-
- अगर आप बैंक, इंश्योरेंस, टेलीकॉम आदि का केवाईसी वेरिफिकेशन करवाना चाहते हैं, तो उन्हें घर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आराम से डीएसी से वेरिफिकेशन हो जाएगा।
- गलत एड्रेस पर डिलिवरी का झंझट खत्म।
- सरकारी योजनाओं को लाभ एकदम सही व्यक्ति को मिलेगा।
- आपदा प्रबंधन, इमरजेंसी, जनगणना, चुनाव प्रबंधन आदि में आसानी होगी।
- समान, ओला जैसी टैक्सी सर्विस को पहुंचने में आसानी होगी।
-
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड -
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
Trump Policy: ईरान के बाद अब इस 'पड़ोसी' देश पर अटैक करेगा अमेरिका! व्हाइट हाउस से ट्रंप ने दिया खतरनाक संकेत -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी












Click it and Unblock the Notifications