Bharat Chawal: अब अच्छी क्वालिटी का चावल सिर्फ 29 रुपये किलो, PM मोदी की स्कीम शुरू, जानें कैसे करें खरीदारी?
Bharat Chawal/Rice: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मुख्य अनाज की कीमत में साल-दर-साल 15 फीसदी की बढ़ोतरी को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मोदी सरकार अब सिर्फ 29 रुपये प्रति किलो चावल दे रही है।
इस स्कीम का नाम 'भारत चावल' है। 'भारत चावल' एक अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल किया जाने वाला चावल है। इसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो चुकी है। 'भारत आटा' और 'भारत दाल' के बाद सरकार ने इसे शुरू किया है। आइए जानें 29 रुपये में 'भारत चावल' कहां से और कैसे खरीद सकते हैं?

Bharat Rice How To Buy: कहां से और कैसे खरीदे भारत चावल?
- भारत सरकार 'भारत राइस' ब्रांड नाम से चावल बेचेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारत चावल' की खुदरा बिक्री को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की खाद्य सामग्री सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाए।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी है कि फिलहाल दिल्ली में 6 फरवरी 2024 से शाम को 4:00 बजे से कर्तव्य पथ पर 29 रुपये प्रति किलो की किफायती दर पर 'भारत चावल' आप जाकर ले सकते हैं।
- चावल की क्वालिटी की बात करे तो प्रत्येक किलो 'भारत चावल में पांच प्रतिशत टूटा चावल मिला होगा।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा फिलहाल 100 मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई है, जो 'भारत चावल' बेचेंगी।
- अनाज देश भर में फैली तीन सहकारी समितियों केंद्रीय भंडार, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) की लगभग 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक भौतिक दुकानों के जरिए बेचा जाएगा।
- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि धीरे-धीरे इसे अन्य खुदरा दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- मूल्य वृद्धि से प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए मोदी सरकार सहकारी समितियों के जरिए 'भारत' ब्रांड के तहत 'भारत गेहूं' और 'भारत दालें' भी बेचती है।
- गेहूं 27.50 रुपये प्रति किलो बिकता है। चावल और गेहूं दोनों 5 किलो और 10 किलो के पैक में उपलब्ध हैं। सहकारी एजेंसियों द्वारा चना दाल (दालें) भी 1 किलोग्राम पैक के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम और 30 किलोग्राम पैक के लिए 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications