बदले की कार्रवाई, गृहमंत्रालय ने हटाई आरके सिंह की सुरक्षा

rk singh
नयी दिल्ली। पूर्व गृह सचिव आरके सिंह को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ बोलना महंगा पड़ा है। दो दिन पहले ही आरके सिंह ने सुसील कुमार शिंदे की पोल खोलते हुए उनपर एक के एक बाद गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब उन्हें इसका फल भुगतना पड़ रहा है। गृहमंत्रायल ने पूर्व गृहसचिव आरके सिंह के घर पर तैनात सभी सरकारी कर्मचारियों को हटा लिया। उनसे सुरक्षा छीन ली गई है। सभी अर्धसैनिक बलों को उनके आवास से हटा लिया गया हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरके सिंह के आवास पर तैनात कर्मियों को तत्काल अपने संबंधित संगठनों को रिपोर्ट करने को कहा गया है । ये सरकारी कर्मचारी आरके सिंह के घर पर लिपिकीय और घरेलू कामकाज करते थे। दरअसल नियम के मुताबिक किसी भी सेवानिवृत नौकरशाह को सरकारी कर्मियों की सेवा लेने की इजाजत नहीं है। हलांकि बीजेपी में शामिल हुए पूर्व गृहसचिव आरके सिंह को दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराती रहेगी।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने आरके सिंह की सुरक्षा हटाने का फैसला उस वक्त किया है जब कुछ वक्त पहले ही सिंह ने ग-हमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि शिंदे इस पद के लायक नहीं है। उन्होंने सिंदे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+