पाकिस्तानी सेना को ट्रेनिंग देकर भारत पर हमले की तैयारी में चीन
नयी दिल्ली। बारत की सरक्षा एजेंसियों ने एक चैंकाने वाला खुलासा किया है। इस जानकारी के मुताबिक चीन की सेना पाकिस्तान के सैनिकों को जम्मू-कश्मीर के पार भारतीय सीमा के पास ट्रेनिंग दे रही है।

इस बात खुलासा बीएसएफ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के जरिए हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की सेना पाकिस्तान के सैनिकों को हथियार पकड़ने और चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। चीनी सेना और पाक सेना के बीच की ये ट्रेनिंग राजौरी सेक्टर के पास अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उस पार अग्रिम रक्षा चौकियों पर हो रही ही है।
खूफिया सूत्रों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर कुछ खास जगहों पर पाकिस्तान सेना के कमांडो के विशेष दस्ते भी तैनात हो रहे हैं जो छापा मार सकते हैं और बार्डर एक्शन टीम भारतीय इलाके में हमला कर सकती है.












Click it and Unblock the Notifications