मोदी सरकार ने बुरी चीजों को बड़े पैमाने पर और बड़ी चीजों को बुरे तरीके से अंजाम दिया: पी चिदंबरम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि भारतीय टैक्स सिस्टम में अभूतपूर्व सुधार के एक साल पूरे होने को यादगाजीएसटी को लागू हुए आज एक साल पूरा हो गया। 30 जून, 2017 की मध्यरात्रि में संसद के केंद्रीय कक्ष में इस नई टैक्स व्यवस्था का ऐलान किया गया था। र बनाने के लिए 1 जुलाई को जीएसटी दिवस मनाया जाएगा। सरकार के इस जश्‍न पर कांग्रेस ने हमला बोला है। यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम का कहना है कि जीएसटी संविधान संशोधन बिल से शुरुआत करें तो इसमें कई खामिया थीं। जीएसटी बिल में मुख्य आर्थिक सलाहकार की सलाह को कई जगहों पर नहीं माना गया।

मोदी सरकार ने बुरी चीजों को बड़े पैमाने पर और बड़ी चीजों को बुरे तरीके से अंजाम दिया: पी चिदंबरम

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने बुरी चीजों को बड़े पैमाने पर (नोटबंदी) और बड़ी चीजों को बुरे तरीके से (जीएसटी) अंजाम दिया। जीएसटी का डिजाइन, स्ट्रक्चर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेट और इसे लागू करने का तरीका ऐसा था कि बिजनेस करने वाले, ट्रेडर्स और आम लोगों के लिए जीएसटी एक बुरा शब्द बन गया। आपको बता दें कि जीएसटी के एक साल पूरे होने पर सरकार के कई मंत्री इसका बखान करने में लगे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था को लंबे समय के लिए फायदा होगा। मैं सभी राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।

वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग कर लोगों को संबोधित किया। जीएसटी लागू करने में पीएम का पूरा समर्थन मिला, इसी वजह से इतना बड़ा बदलाव लागू हो पाया। उन्‍होंने जीएसटी लागू करने के लिए राज्यों ने मुआवजा देने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल देश की पहली फेडरल डिसीजन मेकिंग बॉडी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+