वोटर आईडी से लिंक किया जाएगा आधार कार्ड? केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में दिया ये जवाब

वोटर आईडी से लिंक किया जाएगा आधार कार्ड? केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में दिया ये जवाब

नई दिल्ली। केंद्र सरकार मतदाता सूची (वोटर आईडी) को आधार कार्ड से जोड़ने पर विचार कर रही है। लोकसभा में बुधवार को एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये जानकारी दी है। प्रसाद ने बताया है कि चुनाव आयोग ने आधार कार्ड को मतदाता सूची के साथ लिंक करने का प्रस्ताव दिया है। चुनाव आयोग का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।

Modi government planning to link Aadhaar card with voter ID, Ravi Shankar Prasad, Voter ID card link with Aadhaar, aadharcard, aadhar, voter card, रविशंकर प्रसाद, आधार कार्ड वोटर आईडी से लिंक

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को आधार प्रणाली के साथ लिंक करने का प्रस्ताव दिया है। जिससे एक मतदाता का नाम एक से ज्यादा मतदाता सूची में आने की समस्या को दूर किया जा सके और मतदाता सूची ज्यादा सुव्यवस्थित ढंग से तैयार किया जा सके। इसके लिए चुनाव संबंधी कानूनों में संशोधन की जरूरत पड़ेगी। इस पर सरकार विचार कर रही है।

रविशंकर प्रसाद ने बताया किआधार नंबर का इस्तेमाल सिर्फ मतदाताओं के सत्यापन के लिए और दोनों सिस्टम के बीच के अंतर को दूर करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के डाटा प्लेटफार्म की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए हैं। वहीं आगे भी इसे और दुरुस्त करने के लिए काम किया जाएगा।

सोशल मीडिया के लिए नियामक नियुक्त करने के प्रस्ताव पर रविशंकर प्रसाद ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में भी लोकसभा में केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि आईटी मंत्रालय के पास सोशल मीडिया पर नियामक नियुक्त करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आईटी अधिनियम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स 2021 जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+