सरकार ने होम आइसोलेशन के नियमों में किया है बदलाव, संक्रमित व्यक्ति को अब इन बातों का रखना होगा ध्यान
नई दिल्ली, जनवरी 05। देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख एनके अरोड़ा भी ये ऐलान कर चुके हैं कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है, जिसका पीक अगले 1-2 महीने में देखने को मिलेगा। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन से संबंधित कुछ दिशानिर्देश जारी किए। या यू कहें कि पहले से जारी दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है।
Recommended Video

आइए आपको बताते हैं कि होम आइसोलेश के नियमों में संशोधन का क्या मतलब है और ये कैसे लागू होंगे।
सेल्फ आइसोलेशन का क्या मतलब है?
कोरोना संक्रमित होने पर खुद को अन्य लोगों से अलग करने को सेल्फ आइसोलेशन कहते हैं। अभी तक सेल्फ आइसोलेशन का पीरियड 14 दिन का था, जिसे अब सरकार ने 1 हफ्ता कर दिया है। 1 हफ्ते के बाद कोरोना संक्रमित मरीज का सेल्फ आइसोलेशन खत्म हो जाएगा।
होम क्वारंटाइन में रहने वाले व्यक्ति को क्या-क्या करना चाहिए
- सरकार की गाइडलाइन में कहा गया है कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित आने के बाद सेल्फ आइसोलेशन या फिर होम क्वारंटाइन में रहेगा, उसे कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। गाइडलाइन में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह से वेंटिलेशन वाले कमरे में रहे, जिसमें उसके लिए सेपरेट टॉयलेट हो।
- अगर उस कमरे में परिवार का कोई और सदस्य भी रहना चाहे तो उसे संक्रमित व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दूरी रखने की सलाह दी जाती है।
- संक्रमित व्यक्ति को घर में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से अलग रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के घर में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का आना प्रतिबंधित करें।
- संक्रमित व्यक्ति या फिर उसके परिवार का कोई अन्य शख्स किसी भी सामाजिक/धार्मिक सभा में शामिल न हों जैसे शादी, शोकसभा।
संक्रमित व्यक्ति अपनाए इन स्वास्थ्य उपायों को
- सेल्फ आइसोलेशन के दौरान संक्रमित व्यक्ति बार-बार साबुन से हाथ धोता रहे। या फिर हाथ सैनिटाइज करता रहे।
- घर के घरेलू सामान को किसी के साथ शेयर करने से बचें। जैसे कि बर्तन, पानी पीने के गिलास, कप, खाने के बर्तन या फिर बिस्तर।
- आइसोलेशन के दौरान संक्रमित व्यक्ति हर वक्त सर्जिकल मास्क पहन कर रखे। सर्जिकल मास्क को 6-8 घंटे पर बदलता रहे। वहीं डिस्पोजल मास्क को डस्टबीन में रखे।
- यदि लक्षण दिखाई दें (खांसी/बुखार/सांस लेने में कठिनाई), तो उसे तुरंत करना चाहिए
निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें या 011-23978046 पर कॉल करें।
सरकार ने होम आइसोलेशन के नियमों में क्या बदलाव किया?
- सरकार की ओर से जारी नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति को 7 दिन के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बशर्ते उसे लगातार 3 दिन तक बुखार नहीं आया तो और उसका टेस्ट नेगेटिव आ जाता है तो, व्यक्ति को 7 दिन के बाद आइसोलेशन से फ्री कर दिया जाएगा। ये समयसीमा पहले 14 दिन थी।












Click it and Unblock the Notifications