सरकार ने दिए कोरोना वायरस से जुड़े सवालों के जवाब, रिकवर हुए लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की सलाह
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों ने शनिवार को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन देश में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 95.5 लाख से अधिक है। बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में भी काफी कमी देखने को मिल रही है। इस बीच सरकार ने कोरोना वायरस और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। जिसमें उन लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी गई है, जो कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। ताकि इन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली और मजबूत हो सके। इसके साथ ही जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं, उन्हें लक्षण खत्म होने के 14 दिन बाद वैक्सीन के शॉट लेने की सलाह दी गई है।
Recommended Video

आपको बता दें इस बात की उम्मीद है कि देश में जल्द ही कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। ये दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। सभी लाभार्थियों को औपचारिक तौर पर वैक्सीन के लिए पंजीकृत होना होगा और जो लोग फोटो आईडी कार्ड नहीं दिखाएंगे, उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोगों के सवालों के जवाब दिए हैं। सरकार की योजना शुरुआती चरण में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की है। संक्रमण के खिलाफ पहली बार ऐसा होगा जब कई कंपनियों की स्वीकृत वैक्सीन लगाई जाएंगी। जिन भी वैक्सीन को लाइसेंस मिलेगा, वह सुरक्षित और प्रभावित होंगी।
मंत्रालय के अनुसार, लोगों को 28 दिनों के अंतराल में वैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी और कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के दो हफ्ते बाद एंटीबॉडी विकसित होगी। सरकार ने दोहराते हुए कहा कि पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही शुरुआती चरण में पहले 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 50-60 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के दौरान कोई परेशानी ना आए, इसके लिए उन्हें वैक्सीन किस जगह लगवानी है और कितने बजे लगवानी है, जैसी जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि जिन लोगों को कोविड-19 होने का खतरा अधिक है, पहले उन्हें ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
'Covid-19 Vaccine से मगरमच्छ में बदल सकते हैं लोग', ब्राजील के राष्ट्रपति का अजीब बयान












Click it and Unblock the Notifications