प्रवासी मजदूरों के मसीहा सोनू सूद के काम से प्रभावित हुए महाराष्ट्र राज्यपाल कोश्यारी, कहीं ये बात
प्रवासी मजदूरों के मसीहा सोनू सूद से मिले महाराष्ट्र के राज्यपाल, कहीं ये बात
मुंबई। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में मुंबई में फसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए सोनू सूद ने जो पहल की उसकी हर कोई तारीफ कर रहा हैं। उनके इसी नेक काम से हजारों प्रवासी मजदूर लॉकडाउन के बीच मुंबई से सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं। फिल्म स्टार सोनू सूद ने कहा है कि वह जब तक हर एक प्रवासी मजदूर उसके घर नहीं पहुंच देते, अपनी मुहिम को जारी रखेंगे।वहीं अब सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है।
Recommended Video
इस बात की जानकारी उन्होंने महाराष्ट्र गवर्नर के ट्विटर हैंडल पर दी गई । महाराष्ट्र गवर्नर के ट्विटर हैंडल पर सोनू सूद और भगत सिंह कोश्यारी की तस्वीर शेयर की गई। जिसमें गर्वनर कोश्यारी एक्टर सोनू सूद को प्रशस्ति पत्र देते नजर आ रहे हैं। इस मराठी मैसेज में इन फोटो के साथ लिखा, 'फिल्म स्टार सोनू सूद ने महाराष्ट के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में शनिवार को मुलाकात की है। ऐक्टर ने राज्यपाल को अपने काम (प्रवासियों को उनके घर भेजने और खाना देने) के बारे में जानकारी दी। भगत सिंह कोश्यारी ने सोनू सूद के अच्छे काम की सराहना की और उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।'