ठंड में महंगा हुआ वाटर हीटर, मोबाइल और टेलीविजन हुए भी महंगे
नई दिल्ली। देश में मोबाइल फोन जल्द ही महंगे हो जाएंगे। भारत सरकार ने मोबाइल फोन पर कस्टम ड्यूटी को 10 परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट कर दिया है। मेक इन इंडिया को बढ़ाबा देने के लिए इसे जुलाई में लगाया गया था। यहीं नहीं रंगीन टीवी सेट पर और माइक्रोवेव ओवन पर भी 20 परसेंट ड्यूटी बढ़ाई गई है। सरकारी अधिकारी के मुताबिक सरकार ने यह कदम भारत में उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए और विनिर्माण भी प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उठाया है। आपको बता दें कि सरकार ने जुलाई 1 से पहली बार मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क लगाया था।

मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मॉनिटर और प्रोजेक्टर्स के इंपोर्ट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को भी दोगुना कर 20 फीसदी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक फिलामेंट और डिसचार्ज लैम्प की कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किए गए हैं। वाटर हीटर पर सीमाशुल्क को दुगुना कर 20 फीसदी कर दिया है। हेयर ड्रेसिंग से जुड़े इलेक्ट्रिक उत्पाद पर भी अब इसी दर में सीमाशुल्क देय होगा।
जिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी लागू होगी उनमें स्मार्टफोन, फोन का चार्जर, बैटरी, हेडफोन, माइक्रोफोन, की-पैड शामिल हैं। साथ ही यूएसबी केबल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं मोबाइल के कुछ अन्य पार्ट्स जैसे- प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर्स डिस्प्ले, टच पैनल, कवर ग्लास, वाइव्रेटर पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
ये मोबाइल हो जाएंगे महंगे- एप्पल, शाओमी, नोकिया, मोटोरोला, लेनोवो, सैमसंग, एलजी, ओप्पो, वीवो, जियोनी, एचटीसी
ये मोबाइल रहेंगे सस्ते- इंटेक्स, लावा, माइक्रोमैक्स












Click it and Unblock the Notifications