नक्सली इलाकों में काम करने वालों को मिलेगी कैश, प्रमोशन और मनपसंद पोस्टिंग

naxal
नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार नकस्ली समस्या को निपटाने के लिए गंभीर हो गई हैं। नई रणनीतियां तैयार की जा रही हैं ताकि नक्सल प्रभावित इलाकों की समस्याओं को खत्म किया जा सकें। सरकार नक्सल समस्या से निपटने के लिए एक नई रणनीति तैयार कर रही है। केन्द्र सरकार की इस नीति के तहत माओवादी हिंसा प्रभावित इलाकों में काम करने वाले नौकरशाहों और सुरक्षाकर्मियों को अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद विशेष आर्थिक लाभ, आउट आफ टर्न प्रमोशन और पसंद की पोस्टिंग आदि दिये जा सकते हैं।

केन्द्र सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकतों को देश का ‘सबसे खतरनाक इलाके' करार दिया हैं। ऐसे में इन इलाकों में तैनात अर्धसैनिक बलों के जवानों के प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने नई योजना तैयार करनी शुरि कर दी है, जिसके तहत हार्डशिप भत्ता बढाई जाएगी। ये भत्ता जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में कार्य करने के दौरान मिलने वाले भत्ते से अधिक होगा।

सूत्रों से मिी जानकारी के मुताबिक माओवादी हिंसा की समस्या को रोकने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक बुलाई हैं। जिसमें इन योजनाओं और उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चाएं होगी। इन प्रोत्साहनों का मकसद प्रतिभाशाली आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को नक्सल हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने के लिए तैयार करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+