चीनी को उसकी भाषा में जवाब दे सरकार, हमारे हथियार अंडे देने के लिए नहीं हैः अधीर रंजन चौधरी
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन विवाद पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से चीन को उसकी भाषा में जवाब देने को कहा है। एक के बाद किए लगातार कुल तीन ट्वीट में अधीर रंजन ने कहा कि भारत को चीन के सामने झुकना नहीं चाहिए, बल्कि से करारा जवाब देना चाहिए, क्योंकि सेना के पास हथियार अंडे देने के लिए नहीं रखे हैं।

Recommended Video
कांग्रेस के नेता ने आगे कहा कि सरकार के बयानों के बावजूद पूर्वी लद्दाख सीमा पर तनाव जारी है और चीनी घुसपैठ समाप्त नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सीमा पर चीन की आक्रामकता से देश का आम आदमी ऊहोपोह की स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को कूटनीतिक रूप से हल करना चाहती है, हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन स्थिति बिगड़ रही है, क्योंकि चीन हमें डराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हमारे सेना के जवान चीनी घुसपैठियों को वापस भगाने में सक्षम हैं।

भारत और चीन के मसले पर किए कई ट्वीट कांग्रेस नेता ने कहा, पूरा राष्ट्र पीएम और हमारे बहादुर सैनिकों के साथ के साथ खड़ा है और मैं मांग करता हूं कि संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम राष्ट्र को संबोधित करें और हमें मौजूदा स्थिति बताएं। उन्होंने आगे लिखा, चीन लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर रहा है, यह चिंता का विषय है इसलिए चीनी सेना जो बॉर्डर पर है उसे किसी भी कीमत पर वापस भेजना होगा।












Click it and Unblock the Notifications