बायोलॉजिकल ई से 5 करोड़ कॉर्बेवैक्स की डोज खरीदेगी सरकार, जानें कितनी होगी कीमत

नई दिल्ली, 5 फरवरी: देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। पिछले साल के अंत में भारत सरकार ने बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स (Corbevax) को मंजूरी दी थी। सूत्रों के मुताबिक कॉर्बेवैक्स की 5 करोड़ खुराक की खरीद के आदेश केंद्र सरकार ने दिए हैं। जिसकी कीमत 145 रुपये होगी। हालांकि अभी ये तय करना बाकी है कि ये नया टीका किस वर्ग के लाभर्थियों को दिया जाएगा।

coronavirus

सूत्रों ने आगे बताया कि तकनीकी समूहों और स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण विभाग के बीच एहतियाती खुराक के दायरे का विस्तार करने के बारे में चर्चा चल रही है। अभी इसे हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया जा रहा है। अब सरकार 5 करोड़ कॉर्बेवैक्स का आर्डर दिया गया है। उम्मीद है कि फरवरी से इसकी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जिसकी कीमत 145 रुपये प्लस जीएसटी तय की गई है।

Recommended Video

    Covid-19 Vaccination: Bihar में लॉन्च हुई सुई रहित ZYCOV-D Vaccine, जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

    सरकार ने अपने आदेश में कहा कि बायोलॉजिकल ई लिमिटेड से कॉर्बेवैक्स की खरीद के लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को 2 जून 2021 के मंजूरी आदेश के तहत 1,500 करोड़ रुपये अग्रिम के रूप में जारी किए गए हैं। इसके अलावा सरकार ने संसद को बताया है कि कोविड टीकों की एहतियाती खुराक और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची का विस्तार करने का कोई भी निर्णय वैज्ञानिकों की सलाह के बाद ही होगा।

    28 दिन में दो खुराक
    कोवैक्सीन और कोविशील्ड की तरह कॉर्बेवैक्स को भी इंजेक्शन के जरिए दिया जाता है। इसकी भी दो खुराकें लोगों को दी जाएंगी, जिसमें 28 दिन का अंतर होगा। वहीं इस वैक्सीन को 2 डिग्री से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाता है। कंपनी के मुताबिक इसे 0.5 मिली (सिंगल डोज) और 5 मिली (10 डोज) शीशी पैक के रूप में भेजा जाएगा। कंपनी ने इसका ट्रायल पूरा कर लिया था। जिसके डेटा के विश्लेषण के बाद DCGI ने वैक्सीन को अनुमति प्रदान की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+