जाकिर नाइक का NGO गैरकानूनी, सरकार ने पांच साल के लिए किया बैन

जाकिर नाइक की संस्था पर 5 सालों का लगा प्रतिबंद्ध, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप।

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी ठहरा दिया है। सरकार ने मंगलवार देर शाम अहम फैसला लेते हुए इस एनजीओ को 5 साल के लिए बैन कर दिया है।

ZAKIR naik1

सरकार के मुताबिक जांच में जाकिर की एनजीओ पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इसके बाद सरकार ने इसपर 5 सालों के लिए प्रतिबंद्ध लगा दिया है।

zakir 3

सरकार ने पहले ही इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की विदेशी फंडिंग पर रोक लगा दी थी। सरकार को इस संस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थी, लेकिन जब बंग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी ने जाकिर नाइक के भाषणों का हवाला दिया तो गृह मंत्रालय ने अपनी जांच तेज कर दी।

zakir 2

जांच में संस्था के गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत मिले हैं, जिसके बाद आतंक रोधी कानून के तहत जाकिर नाइक की संस्था पर प्रतिबंध लगा दी गई है। आपको बता दें कि जाकिर नाइक का संबंध पीस टीवी से है। पीस टीवी पर आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है।

zakir 4

जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उसे जवाब तलब किता था, लेकिन एनजीओ के पिछले जवाब से गृह मंत्रालय संतुष्ट नहीं हो सकी थी, जिसके बाद सरकार ने उसकी लाइसेंस रद्द करते हुए 5 सालों के लिए बैन कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+