'अडानी-अंबानी को कल तक कोस रहे थे, अचानक चिंता सताने लगी...', इस्तीफा देते ही गौरव वल्लभ क्यों हुए ट्रोल?

Gourav Vallabh News: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने लोकसभा चुनाव-2024 के पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते ही गौरव वल्लभ अपने दोहरे चरित्र (डबल स्टैंडर्ड) को लेकर ट्रोल हो गए हैं।

Gourav Vallabh

गौरव वल्लभ ने अपने इस्तीफा पत्र में कई बातों का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के सनातन धर्म पर स्टैंड, देश के अरबपतियों पर कांग्रेस की सोच और पार्टी के अंगर कामकाज के तौर तरीकों पर सवाए उठाए हैं। लेकिन इनमें से एक बात जो आम जनता को खटक रही है, वो है गौरव वल्लभ के अचानक से बदले हुए तेवर...।

अरबपतियों को लेकर क्या सोचती है कांग्रेस? गौरव वल्लभ ने खोली पोल?

गौरव वल्लभ ने 'वेल्थ क्रिएटर्स' को लेकर जो कहा है, उसी बात को लेकर वह सबसे ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं। गौरव वल्लभ ने कहा, ''आर्थिक मामलों पर वर्तमान समय में कांग्रेस का स्टैंड हमेशा देश के वेल्थ क्रिएटर्स को नीचा दिखाने का, उन्हें गाली देने का रहा है।''

Gourav Vallabh

गौरव वल्लभ ने कहा, ''आज हम उन आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण (एलपीजी) नीतियों के खिलाफ हो गए हैं, जिसको देश में लागू कराने का पूरा श्रेय दुनिया ने हमें दिया है। देश में होने वाले हर विनिवेश पर पार्टी का नजरिया हमेशा नकारात्मक रहा। क्या हमारे देश में बिजनेस करके पैसा कमाना गलत है?''

'कल तक अडानी को कोस रहा था आज वेल्थ क्रियेटर बताकर...'

गौरव वल्लभ बतौर कांग्रेस प्रवक्ता अक्सर टीवी चैनल पर देश के अरबपति मुकेश अंबानी और गौतन अडानी को कोसते नजर आ रहे हैं। उसके बाद अचानक से इस्तीफे में इन उद्योगपतियों को 'वेल्थ क्रिएटर्स' बताना आम जनता को रास नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ''एक बात है नेता होने के लिए अव्वल दर्जे का बेशर्म तो होना ही पड़ता है। कल तक गौरव वल्लभ हिंदू मुस्लिम एकता की दुहाई दे रहे थे, आज कांग्रेस विशेष धर्म की हिमायती नजर आ रही है। कल तक हिंदू और हिंदुत्व में अंतर बता रहा थे, आज कांग्रेस में सनातन का अपमान नजर आ रहा है। कल तक अडानी को कोस रहा थे, आज वेल्थ क्रियेटर बताकर अडानी की चिंता में दुबला हो रहे हैं।'

एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ''गौरव वल्लभ बड़े तार्किक प्रवक्ता हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए उन्होंने तीन बातें लिखीं हैं, एक जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क टूट चुका है। दूसरा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पार्टी के स्टैंड से वो क्षुब्ध हैं। तीसरा, वेल्थ क्रिएटर्स को गालियां नहीं दे सकते।''

Gourav Vallabh

हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गौरव वल्लभ के सच्चाई स्वीकारने वाली बात की तारीफ की है। एक अन्य यूजर ने कहा, ''कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद एक बात बहुत अच्छी कही की, वो सुबह शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली नहीं दे सकते है, राहुल गांधी दिन-रात अंबानी-अडानी को गालियां देते हैं जबकि आज अंबानी-अडानी मनमोहन सिंह की उदार नीति के चलते ही वेल्थ क्रिएटर्स बने हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+