पेमेंट विवादों के बीच Google की कार्रवाई, भारत में Play Store से हटाए ये ऐप्स
Google Play Store: भारत में गूगल ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटाने का फैसला किया है। गूगल ने 10 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाने के लिए एक्शन लिया है। गूगल का यह कदम पेमेंट विवाद के बाद सामने आया है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक Google ने भारत में प्ले स्टोर से कई ऐप्स को हटाना शुरू कर दिया है, जिसमें भारत मैट्रिमोनी (Bharat Matrimony) जैसे पॉपुलर मैट्रिमोनी ऐप भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने भारत में 10 कंपनियों के ऐप्स को रिमूव करना शुरू कर दिया है। यह कदम सर्विस फीस पेमेंट (service fee payments) पर असहमति के बीच आया है, जिसमें Google इन-ऐप लेनदेन पर 11 प्रतिशत से 26 प्रतिशत तक शुल्क वसूलने पर जोर दे रहा है।
जिसके बाद अब गूगल ने इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला किया है। दरअसल, यह विवाद कुछ भारतीय स्टार्टअप की ओर से Google की फीस स्ट्रक्चर का विरोध करने से पैदा हुआ है।
जनवरी और फरवरी में दो अदालती फैसलों के बावजूद, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला भी शामिल है, जिसमें स्टार्टअप्स के लिए राहत का पक्ष नहीं लिया गया था, Google ने फीस कलेक्शन या ऐप हटाने पर अपना रुख बरकरार रखा है।
भारत मैट्रिमोनी की मूल कंपनी, मैट्रिमोनी.कॉम ने अपने डेटिंग ऐप्स को हटाने की पुष्टि की, और इस कार्रवाई को "भारतीय इंटरनेट का काला दिन" करार दिया है। मैट्रिमोनी.कॉम के संस्थापक मुरुगावेल जानकीरमन ने कहा कि हमारे ऐप्स एक-एक करके डिलीट हो रहे हैं।
Google ने भारतीय कंपनियों को Play Store उल्लंघन के नोटिस जारी किए हैं, जिनमें Matrimony.com और Info Edge शामिल हैं, जो जीवनसाथी का संचालन करती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनियां नोटिस का आकलन कर रही हैं और अपने अगले कदम पर विचार कर रही हैं।रॉयटर्स की रिपोर्ट के बाद Matrimony.com के शेयरों में 2.7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई, जबकि इंफो एज में 1.5 फीसदी की गिरावट देखी गई।
वहीं Google ने पहले एक ब्लॉग पोस्ट जारी कर खुलासा किया था कि दस भारतीय कंपनियों ने Google Play पर भुगतान नीतियों का अनुपालन नहीं किया है। इधर, Google द्वारा पे स्टोर से ऐप्स हटाने से भारतीय स्टार्टअप समुदाय में असंतोष देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications