क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

स्पेन के जाने-माने पेंटर मरिलो को गूगल ने डूडल के जरिए किया याद

Google Oneindia News

नई दिल्ली। जानेमाने पेंटर बार्टोलोम इस्टेबन मरिलो के 400वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मरिलो स्पेन के एक महान पेंटर थे, हालांकि उनके जन्म की तारीख के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। मरिलो मुख्य रूप से ऐतिहासिक, धार्मिक चित्र ही पेंट करते थे। वह स्पेन के स्वर्ण काल के जानेमाने पेंटर थे। जिस तरह के चटक रंगों का वह प्रयोग करते थे और अपने काम में वह जबरदस्त रोशनी का प्रयोग करते थे, उसके लिए वह हमेशा याद किए जाते हैं।

Doodle

डूडल ने मरिलो के काफी ख्याति प्राप्त काम को डूडल के जरिए दिखाया है, जिसमे दो महिलाएं को एक खिड़की से देखती हुई नजर आ रही हैं, इसे मर्लिन ने 1655-60 के बीच पेंट किया था। अपना अधिकतर जीवन मरिलो ने सेवाइल में गुजारा था। उन्होंने अपनी पढ़ाई जाने माने पेंटर जुआन डेल कैस्टिलो मरिलो के साथ की थी और उन्ही से कला की विधा का हुनर सीखा था। लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने अपने गुरू को पीछे छोड़ दिया और काफी ख्याति बटोरी। उनके शुरुआती काम जुब्रान, जोसेफ डी रिबेरा, अलोंजो केनो से प्रभावित थे।

मरिलो ने पेंटिंग की अपनी अलग विधा स्थापित की थी, उनकी पेंटिंग में फ्लेमिश और वेंटियन का प्रभाव देखने को मिलता है। मैड्रिड की यात्रा के बाद उनके काम में बदलाव देखने को मिला था। मरिलो के काफी बड़ी संख्या में चाहने वाले थे और उनके शिष्य भी काफी थे।जिन्होंने पूरे यूरोप में उनके काम को फैलाया। गेन्सबोरो और ग्रूज जैसे कलाकार मरिलो से काफी प्रभावित थे और उनके काम में यह साफ झलकता है।

इसे भी पढ़ें- इंडोनेशिया विमान हादसे में बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली बात सामने

Comments
English summary
Google remembers Spanish Artist Bartolome Esteban Murillo With A Doodle.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X