क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Google Doodle: विंटर ओलंपिक्स के चौथे दिन डूडल में दिखाई दी जानवरों की फौज

विंटर ओलंपिक्स की शुरुआत दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में हो गई है। आज इन खेलों का चौथा दिन है। गूगल डूडल ने विंटर ओलंपिक्स के सम्मान में एक डूडल बनाया है। गूगल ओलंपिक्स के पहले दिन से ही डूडल बना रहा है। आज के गूगल डूडल में यूजर्स को जानवरों की फौज स्नोबोर्ड का मजा लेती दिखेगी।

By Akansha
Google Oneindia News

नई दिल्ली। विंटर ओलंपिक्स की शुरुआत दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में हो गई है। आज इन खेलों का चौथा दिन है। गूगल डूडल ने विंटर ओलंपिक्स के सम्मान में एक डूडल बनाया है। गूगल ओलंपिक्स के पहले दिन से ही डूडल बना रहा है। आज के गूगल डूडल में यूजर्स को जानवरों की फौज स्नोबोर्ड का मजा लेती दिखेगी।

Google Doodle

दक्षिण कोरिया में चल रहे विंटर ओलंपिक्स को लेकर क्रेज फिलहाल पूरी दुनिया में है। प्योंगचांग शहर में दुनियाभर से खिलाड़ी उसमें हिस्सा लेने पहुंचे हैं। गूगल ने भी इस खेल के सम्मान में डूडल बनाया है। गूगल ने चौथे दिन जो डूडल बनाया है उसमें कई जानवर स्नोबोर्ड का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। इसमें एक हाथी, बिल्ली, बंदर, पेंग्युन और कई स्नोबोर्ड का मजा ले रहे हैं। सभी के सभी एक पहाड़ी से स्नोबोर्ड के जरिए कूदते-फांदते नीचे उतरते हैं।

यूजर गूगल के पेज पर दिख रहे आइकन पर क्लिक कर के इस डूडल को देख सकते हैं। इस बार विंटर ओलंपिक्स दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग शहर में हो रहा है। ओलंपिक्स की शुरुआत 9 फरवरी को हुई थी। ये खेल 9 से 25 फरवरी, 2018 तक जारी रहेंगे। इस बार स्कीइंग, स्केटिंग, लूश, स्की जंपिंग, आईस हॉकी, स्नो बोर्डिंग आदि समेत 15 खेलों के 102 से ज्यादा इवेंट होंगे। इन खेलों में भारत सहित दुनिया के 90 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Google Doodle: विंटर ओलंपिक खेलों में तेजी से दौड़ रहा कछुआ

Comments
English summary
Google Marks The Fourth Day Of Winter Olympics 2018, Makes A Fun Google Doodle.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X