भारत के 20 लाख एंड्रॉइड डेवलेपर्स को ट्रेनिंग देगा Google
नयी दिल्ली। गूगल ने भारत के लिए नई ट्रेनिंग प्रोग्राम का ऐलान किया है। बारत के 20 लाख एंड्रॉइड एप डेवलपर्स को गूगल अपनी ओर से खास ट्रेनिंग देगा। ये ट्रेनिंग अगले तीन सालों में दी जाएगी। इस ट्रेनिंग और स्किल प्रोग्राम का मकसद देश में हाई क्वालिटी टैलेंट पूल को विकसित करना है।

आपको बता दें कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी डेवलेपर पॉपुलेशन है। इन लोगों की तादात साल 2018 में 40 लाख के पार हो जाएगी जो कि अमेरिका से भी ज्यादा होगी। ऐसे में इन डेवलपर्स को स्किल ट्रेनिंग और एंड्रॉइड ट्रेनिंग देकर मोबाईल एप डेवलेप करने की दिशा में अग्रसर किया जाएगा।
गूगल वाइस प्रेसीडेंट प्रोडक्ट मैनेजमेंट सीजर सेनगुप्ता के मुताबिक इस वक्त बारत में एन्ड्रॉइड मोबाइल प्लेटफॉर्म के सॉल्यूशन्स के लिए करीब 10 लाख लोग काम कर रहे हैं, लेकिन इस ट्रैनिंग प्रोग्राम के बाद इसकी संख्या बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम का मकदस भारत को मोबाइल एप डेवलेपमेंट में वैश्विक नेता बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications