क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया खास एनिमेटेड वीडियो वाला डूडल, दिखाई नारी शक्ति की झलक

Women's Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया खास एनिमेटेड वीडियो वाला डूडल, दिखाई नारी शक्ति की झलक

Google Oneindia News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर गूगल डूडल: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 को समर्पित एक खास डूडल बनाया है। गूगल ने इस बार महिला दिवस 2021 को लेकर डूडल में एक खास एनिमेटेड वीडियो बनाया है। जिसमें नारी शक्ति को दर्शाने की कोशिश की गई है। डूडल ने एनिमेटड वीडियो में महिलाओं की समाज में अलग-अलग भूमिका को दिखाने की कोशिश की है। डूडल के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है महिलाओं ने अपने कंधों पर जितनी भी जिम्मेदारी ली है, सबको बखूबी निभा रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि आज के वक्त में ऐसा कोई भी कार्यक्षेत्र नहीं, जहां महिलाओं की भागीदारी नहीं है।

Google Doodle

41 सेकेंड का गूगल डूडल वाला एनिमेटेड वीडियो काफी प्रभावी है, जिसमें सभी महिलाओं को अतीत, वर्तमान और भविष्य में एक साथ आकर हाथ उठाने पर जोर देता है। इस छोटे से वीडियो में गूगल ने दुनिया भर में महिलाओं की कुछ कहानियों को उजागर करने की कोशिश की है। गूगल डूडल के इस वीडियो का थीम था- "महिला फर्स्ट"

गूगल डूडल के इस एनिमेटेड वीडियो को हेलेन लेरौक्स ने तैयार की है। जिसके लिए इन्होंने प्रेरणा अपनी दादी से ली है। हेलेन लेरौक्स एक प्रोफेशनल एनिमेटेड आर्टिस्ट हैं।हेलेन लेरौक्स ने कहा, इस साल के गूगल डूडल के थीम "महिला फर्स्ट" से मैं खुद को कनेक्ट कर पाई हूं क्योंकि मैं अपनी घर की पहली महिला हूं जो कि एक पेंटर और एनिमेटेड आर्टिस्ट है।

उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, ''मुझे आज भी याद है जब मेरी दादी मुझे ड्राइंग करते देखती थीं तो मेरी मदद करती थीं क्योंकि वो खुद एक अविश्वसनीय कलाकार थीं लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे इसे अपना पेशा बनाने को नहीं कहा। लेकिन मैं ड्राइंग से एक पेशा बनाने वाली अपने परिवार की पहली महिला बन गई। काश मेरी दादी को भी ऐसा अवसर मिल पाता।'' उन्होंने कहा, जब मैंने शुरुआत की, तो यह पुरुषों के वर्चस्व वाला एक क्षेत्र था, और अब मैं कई महिला एनिमेटरों और निर्देशकों को देखकर गर्व महसूस करती हूं।

ये भी पढ़ें- International Women's Day: आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?ये भी पढ़ें- International Women's Day: आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?

Comments
English summary
Google Doodle On International Womens Day 2021 Doodle video all you need to know
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X