Google ने खास अंदाज में 72वें गणतंत्र दिवस पर बनाया Doodle, ऐसे दिखाई पूरे भारत की झलक

Google ने खास अंदाज में 72वें गणतंत्र दिवस पर बनाया Doodle, ऐसे दिखाई पूरे भारत की झलक

Google Doodle on 72nd republic day: आज पूरा देश में 72वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने एक खास डूडल बनाकर भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गूगल ने इस डूडल में बड़े ही खास तरीके से पूरे भारत के अलग-अलग कल्चर और संस्कृति की झलक दिखाई है। 26 जनवरी को भारत में कित तरह गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, डूडल में ये दिखाने की कोशिश की गई है। गूगल के होम पेज पर क्लिक करते दी दिखने वाले डूडल में भारत के अलग-अलग राज्यों के और उनकी संस्कृति के बारे में बताया गया है।

Google Doodle

ये गूगल डूडल एक स्कैच एचडी इमेज है। जिसमें मुख्यत दो रंगों का इस्तेमाल किया गया है, हरा और लाल। भारत के गणतंत्र दिवस 2021 के गूगल डूडल के इस एचडी इमेज को मुंबई के अतिथि कलाकार ओंकार फोंडेकर (Mumbai-based guest artist Onkar Fondekar) द्वारा बनाया गया है। भारत के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में, आज की डूडल कलाकृति जीवंत संस्कृतियों की सीमा को दर्शाती है।

जानिए गणतंत्र दिवस के बारे में?

बता दें कि एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारत में संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।

भारत में 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाने के लि इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को पहली बार भारत को पूर्ण गणराज्य का प्रस्ताव पेश किया गया था।

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के इंडिया गेट पर आज भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश की तीनों सेना थल सेना, नौ सेना, वायु सेना का दल भाग लेता है। परेड के साथ ही विभिन्न राज्यों के संस्कृति की झलक दिखाती हुई झांकियां भी निकाली जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+