क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Womens day 2020: गूगल ने भी डूडल के जरिए किया महिला शक्ति को सलाम, जानिए खास बातें

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है ,इसलिए दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन ने भी इस दिन को सेलिब्रेट किया है। गूगल ने अपने डूडल के जरिए महिला दिवस पर लोगों को बधाई दी है। गूगल अक्सर देश-दुनिया के बड़े इवेंट या बड़े लोगों के जन्मदिन या पुण्यतिथि को इसी तरह से अपने डूडल पर जगह देता है। आज के स्पेशल डूडल में एक एनिमेटड वीडियो है, जिसमें दुनिया भर की महिलाओं और जेनरेशन को दर्शाया गया है, कोई संदेह नहीं कि ये वीडियो बहुत ज्यादा खूबसूरत है।

कुछ खास बातें

कुछ खास बातें

08 मार्च को पूरा विश्व 'इंटरनेशनल वूमन्स डे' सेलिब्रेट करता है। नारी के सम्मान का ये दिन हर महिला को उसके अस्तित्व का एहसास कराने के लिए मनाया जाता है।

यह पढ़ें: Women's Day 2020: मिलिए बिहार की ज्योत्सना झा से, जिसने पॉजिटिव सोच के दम पर जीता जहां, पढ़ें Exclusive Interviewयह पढ़ें: Women's Day 2020: मिलिए बिहार की ज्योत्सना झा से, जिसने पॉजिटिव सोच के दम पर जीता जहां, पढ़ें Exclusive Interview

क्यों हुई महिला दिवस को मनाने की शुरुआत

क्यों हुई महिला दिवस को मनाने की शुरुआत

दरअसल महिला दिवस की शुरुआत महिलाओं को वोट देने के अधिकार के लिए हुई थी क्योंकि बहुत सारे देश ऐसे थे जहां महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था।

अमेरिका में 28 फरवरी 1909 में मनाया गया महिला दिवस

यह दिवस सबसे पहले अमेरिका में 28 फरवरी 1909 में मनाया गया। फिर इस दिवस को फरवरी के अंतिम रविवार को मंजूरी दी गई लेकिन 1990 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन के सम्मेलन में महिला दिवस को इंटरनेशनल मानक दिया गया।

8 मार्च को महिला दिवस

8 मार्च को महिला दिवस

1917 में रूस की महिलाओं ने विरोध किया क्योंकि उनके यहां तब जुलियन कैलेंडर मान्य था और पूरे विश्व में ग्रेगेरियन कैलेंडर। जिसके हिसाब से अंतिम रविवार 8 मार्च को पड़ा क्योंकि फरवरी तो 28 दिन की होती थी इसलिए चौथा रविवार मार्च में गिना गया जो कि पूरे विश्व में मान्य हो गया और तबसे 8 मार्च को महिला दिवस घोषित हुआ जिसे रूस को भी मानना पड़ा।

महिला को सारे अधिकार मिले हुए हैं

महिला को सारे अधिकार मिले हुए हैं

भारत में एक महिला को शिक्षा का, वोट देने का अधिकार और मौलिक अधिकार प्राप्त है यहां तक कि एक महिला को अपने पति की संपत्ति में भी बराबरी का दर्जा रखती है।

श्रद्दा और सम्मान

महिलाओं के सम्मान के लिए घोषित इस दिन का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं के प्रति श्रद्दा और सम्मान बताना है। एक महिला के बिना किसी भी व्यक्ति का जीवन सृजित नहीं हो सकता है इसलिए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में सेलिब्रेट किया जाता है।

यह पढ़ें: Women's Day 2020: ब्रांड रेडियेटर की वो इंटरप्रन्योर जो खुद बन गईं एक ब्रांड, पढ़ें Exclusive Interviewयह पढ़ें: Women's Day 2020: ब्रांड रेडियेटर की वो इंटरप्रन्योर जो खुद बन गईं एक ब्रांड, पढ़ें Exclusive Interview

Comments
English summary
An animated video highlighting the achievements of women around the world is this year’s theme for Google’s International Women’s Day 2020 doodle.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X