कौन हैं ऑस्कर, जिन्हे गूगल ने समर्पित किया है डूडल
नई दिल्ली। गूगल ने जर्मनी के पेंटर, मूर्तिकार, डिजाइनर और कोरियोग्राफर ऑस्कर शेल्मर को उनके जन्मदिन डूडल के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। ऑस्कर का जन्म 4 सितंबर 1888 में हुआ था था। उनका सबसे प्रसिद्ध काम ट्राइडिशेस बैलेट (ट्राएडिक बैलेट) है, जिसमे दिखाया गया है कि कैसे पोशाक पहने अभिनेता ज्यामितिय संरचना में बदल जाता है। इस पेंटिंग के जरिए ऑस्कर ने दिखाने की कोशिश की है कि मानव शरीर आकार और रंग का मिला-जुला रुप है। ऑस्कर कई प्रतिभा के धनी थे, उन्होंने बौहास अभियान की शुरुआत की थी।

ऑस्कर ने 1919 में बतौर मूर्तिकार एक प्रदर्शनी बर्लिन में की थी। जिसके बाद उन्हें वॉल्टर ग्रोपियस में बौहास स्कूल में भित्तिचित्र-पेंटिंग पढ़ाने के लिए कहा गया था। इसके बाद वह थिएटर वर्कशॉप करने लगे ते। उनके जटिल विचार उनके काम में साफ दिखते थे, अपने समय में वह काफी लोकप्रिय और अहम शिक्षक थे। लेकिन जर्मनी में राजीनीतिक सरगर्मी की वजह से ऑस्कर ने 1929 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया और वह ब्रेसलाउ में ऑर्ट अकादमी चले गए। ऑस्कर को उनके काम के लिए दुनियाभर में लोकप्रियता मिली, जिस तरह से उन्होंने मानव शरीर को अलग-अलग तरीके से अपनी कला के माध्यम से दिखाया उसके लिए वह काफी लोकप्रिय हुए थे।
बौहास स्कूल में जिस तरह से उन्होंने अपने काम को दुनिया के सामने रखा, उसकी वजह से वह काफी लोकप्रिय हुए और उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली, यहां उनके कार्यकाल को बौहास अभियान के नाम से जाना जाता है। ऑस्कर का 1943 में निधन हो गया, उन्हें महान कलाकार के तौर पर जाना जाता है, जिसके चलते गूगल ने भी उनके नाम पर डूडल को समर्पित किया है।












Click it and Unblock the Notifications